पटना में शराब पूरी तरीके से बंद है. हालांकि, यहां पर फिर भी भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है. बता दें कि पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में चूड़ी मार्केट में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. यह छापेमारी गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई है, जिसमें अवैध शराब की बड़े खेप को पुलिस ने जब्त किया है. हालांकि, केवल यहीं नहीं बल्कि जेपी गंगा पथ पर भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दोनों ही जगहों पर बड़ी मात्रा में शराब की खेप जब्त की गई है.
पुलिस ने फेरा प्लान में पानी
पुलिस ने अब तक इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, पहले मामले में यूपी के नंबर वाली गाड़ी में विदेशी शराब की बड़ी खेप को लोड किया जा रहा है. पटना के नाला रोड इलाके में यह काम किया जा रहा था. गुप्त जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 27 कार्टून को जब्त किया गया है. इनकी कीमत 2.70 लाख रुपए बताई जा रही है. तस्कर दोनों ठेलों में शराब को लोड कर अलग-अलग इलाकों में भेजने की फिराक में थे. पुलिस ने लेकिन इनके पूरे प्लान पर पानी फेर दिया. साथ ही 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
नियमित कार चेंकिग में पकड़ी गई कार
दूसरा मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र में जेपी गंगा पथ का है. जहां एक मारुति कार में बियर को लोड किया जा रहा था. यह जब्त कार पुलिस की नजर में नियमित कार चेकिंग में आई है. दरअसल, पुलिस को कार में कुछ संदिग्धता महसूस हुई. तालाशी में कार के अंदर से 17 कार्टून को जब्त किया गया. बाजार में इस खेप की कीमत 70 हजार के करीब है. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है. साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत पर मांगा जवाब! केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस
