दिल्ली पुलिस ने लॉ के दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, यह गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान हंगामा करने के कारण की गई है. दोनों पर कोर्ट की सुनवाई के दौरान बदतमीजी करने का आरोप था. फिलहाल पुलिस ने युवकों को रिमांड में लिया गया है. मामले की हर एक एंगल से जांच की जा रही है. दोनों की पहचान की जा चुकी है. एक व्यक्ति का नाम प्रबल प्रताप सिंह और दूसरे व्यक्ति का नाम चंदर भान है. दोनों उत्तर प्रदेश में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रहे थे.
कोर्ट में याचिकाकर्ता बोल की अभद्रता
दोनों पर काफी गंभीर आरोप है. दरअसल, दिल्ली पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक, 10 जुलाई के दिन सुप्रीम कोर्ट की कोर्ट नंबर 13 में मामले की सुनवाई के बीच में प्रबल प्रताप सिंह ने खुद को याचिकाकर्ता बताया था. उसके बाद उसने कोर्ट में अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया था. साथ ही कार्यवाही में काफी बाधा भी उत्पन्न की थी. जब कोर्ट के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश तो उनके साथ भी धक्का मुक्की की गई.
पुलिस ने किया मामला दर्ज
मामले की जानकारी फिर पुलिस को दी गई, जिसके बाद में आगे की कार्रवाई की गई. पहले शुरू में संभावना जताई जा रही थी कि दोनों की मानसिक स्थिति थोड़ी खराब है, लेकिन बाद में IHBAS के मेडिकल परीक्षण में पाया कि दोनों की स्थिति सामान्य है. दोनों के पास से आपत्तिजनक शब्दों का पर्चा भी मिला है. पुलिस फिलहाल पता कर रही है कि इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं थी. दोनों के ऊपर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढ़ें: शराबबंदी के बीच पटना में तस्करी का बड़ा भंडाफोड़! 44 कार्टन जब्त, लाखों की खेप बरामद
