नोएडा के मामूरा गांव में भयावह आग लगने की खबर सामने आ रही है. इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग होनी की वजह से यह हादसा हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस मामले पर संज्ञान लिया है. 50 परिवार इस हादसे में फंसे हुए है. मामला मामूरा के फेज 3 थाना क्षेत्र का है. दो लोगों की इसकी वजह से मौत भी हो चुकी है.
हादसे में एक महिला ओर पुरुष की मौत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को राहत एवं बचाव के सख्त निर्देश दिए है. साथ ही हादसे की मॉनिटरिंग और घायलों के उपचार के लिए भी निर्देश जारी किए गए है. राहत एवं बचाव के कार्य में काफी तेजी लाई गई है. मकान के मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. एक पुरुष और एक महिला की हादसे में मौत की खबर सामने आ रही है.
बैटरी में हुई स्पार्क से आग लगी
शुरुआती जांच में सामने आया कि मामूरा के G-4 के ग्राउण्ड फ्लोर में इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी चार्ज में लगी हुई थी. अचानक ही बैटरी में स्पार्क आया और आसपास के पेट्रोल वाहन में आग पकड़ ली गई. आग की सूचना जैसे ही मिली, तुरंत स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस यूनिट और मुख्य शमन अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. यह आग भवन जी-4 में लगी थी, जिसमें करीब 50 परिवार आवास कर रहे थे. सभी को बाहर निकाल लिया गया है. वहीं, दो लोगों की धुएं की वजह से हालत बिगड़ गई, जिसके बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: बिजनौर में पिता की हैवानियत: पिता ने ही किया बेटी के साथ दुष्कर्म! गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
