दिल्ली नगर निगम के वार्ड समिति चुनाव में बीजेपी अपना जलवा दिखाते नजर आ रही है. पहले नजफगढ़ जोन और साउथ और अब केशव पुरम जोन में बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है. सबसे पहले बीजेपी ने नजफगढ़ जोन वार्ड समिति में जीत हासिल की थी, जहां पर जयवीर सिंह राणा चयरमैन चुने गए थे. वहीं, सुषमा राठी डिप्टी चेयरमेन के पद के लिए चुनी गई है.
शशि यादव को स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया था. जहां वार्ड समिति चुनाव में बीजेपी की जीत हुई. साउथ जोन में बीजेपी ने जीत हासिल की, जहां धर्मवीर सिंह चेयरमेन और ममता यादव डिप्टी चेयरमैन के पद के लिए चुनी गई है. साउथ जोन में AAP पार्टी के 10-10 पार्षद है और 2 पार्षद कांग्रेस के है. हालांकि, इसके बाद भी बीजेपी को 12 वोट मिल गए, जिसके बाद सभी ने क्रॉस वोटिंग की संभावना को जताया है.
आम आदमी पार्टी देश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी को 12 वोट मिलने के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को पोस्ट कर कहा कि, ये क्या है? केशव पुरम जोन में भारतीय जनता पार्टी ने ही जीत हासिल की है. यहां पर विनीत वोहरा को चेयरमैन और मीनू गोयल को डिप्टी चेयर मेन के लिए चुना गया है. सुशील को स्टैंडिग कमेटी के पद के लिए चुना गया है.
दरअसल, MCD में 12 समितियों के लिए चुनाव किया जा रहा है. AAP और बीजेपी ने 11-11 वार्ड समितियों में अपने उम्मीदवार को उतारा है. दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला है.
ये भी पढ़ें: गुमला रेप केस: 3 साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत का पंचायत ने किया 1 लाख में सौदा! पैसों से की दारू-मुर्गा पार्टी
