उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों के मन में रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है. दरअसल, यहां पर एक पिता ने अपनी बेटी के संग में दुष्कर्म को अंजाम दिया है. पिता ने एक नहीं बल्कि कई बार बेटी के संग में इस मामले को अंजाम दिया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई है. मामला बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
पिता के खिलाफ केस दर्ज
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता ने अपनी 16 साल की बेटी के संग में एक नही बल्कि कई बार दुष्कर्म को अंजाम दिया. विरोध करने पर पिता ने धमकी दी की वह उसे जान से मार देगा, जिसके कारण वह चुप हो गई. मामले का खुलासा तब हुआ जब 16 वर्षीय नाबालिग बेटी प्रेग्नेंट हो गई. गर्भवती होने के बाद में बेटी ने अपनी मां को पूरी परेशानी बताई, जिसके बाद मां ने तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई. 14 जुलाई को नाबालिग ने दुष्कर्म, डराना-धमकाना और गर्भवती होने के बारे में बताया. 6 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद में परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई है.
किशोरी के टेस्ट से होगा खुलासा
पुलिस क्षेत्राधिकारी आकांक्षा गौतम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पिता पर कई धाराओं के तहत में मामला दर्ज कर लिया है. फरार आरोपी पिता को खोजने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. किशोरी का टेस्ट भी कराया जाएगा. मंडावली थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा और उसकी सहायता के लिए वन स्टॉप लेयर को लगाया गया है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में बीजेपी का दबदबा, तीन जोन में जीत से बढ़ी AAP की चिंता
