उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है. लाखों लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा. दरअसल, कई रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2026 के आखिरी सप्ताह में रिजल्ट को घोषित कर दिया जाएगा. न 8, 9 और 10 जून 2026 को यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाया गया था. लाखों लोगों ने इसके लिए अप्लाई किया गया था, जिसकी वजह से यह देश की सबसे बड़ी पुलिस भर्तियों में से एक मानी जाती है.
हालांकि, रिजल्ट के जारी होने की अधिकारिक डेट अभी तक सामने नहीं आई है. सभावना जताई जा रही है कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में परिणाम को घोषित किया जाएगा. सभी की नजरे रिजल्ट पर टिकी हुई है. इस भर्ती प्रक्रिया में 32,679 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा. करीब 29 लाख लोगों ने इसका आवेदन किया था. इसी कारण से यह सबसे पुलिस भर्ती प्रक्रिया में से एक हो गई है.
इस तरीके से करें रिजल्ट को चेक
अगर आपका रिजल्ट जारी हो गया है, तो आपको सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना है.
उसके बाद होमपेज पर यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 वाले सेक्शन पर क्लिक करना है.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और बर्थ डेट को दर्ज करें.
सबमिट करने के बाद आपको आपका रिजल्ट स्क्रिन पर दिखाई दे जाएगा.
भविष्ट में काम आए इसके लिए रिजल्ट को डॉउनलोड कर उसका प्रिंट अवश्य निकलवा लें.
मैरिट लिस्ट भी होगी जारी
दरअसल, रिजल्ट के जारी होने के बाद-बाद मेरिट लिस्ट को भी जारी किया जाएगी. पीडीएफ में चुने गए उम्मीदवारों को रोल नंबर होगा. पीजीएफ डॉउनलोड होने के बाद आप आसाली से अपना रोल नंबर देख पाएंगे. जिस का मेरिट लिस्ट में नाम आएगा, उन्हें ही अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा.
आगे का चरण यह होगा
जिन बच्चों ने लिखित परीक्षा को पास कर लिया है उन्हें अगले चरण में भेजा जाएगा.
पहले फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
उसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
और फिर अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: नोएडा के मामूरा में इलेक्ट्रिक बाइक की स्पार्किंग से लगी भीषण आग! 50 परिवार फंसे, 2 की मौत
