CJP के प्रदर्शनकारी संसद भवन तक पहुंच गए है. सुबह लाठीचार्ज तो अब दिल्ली पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले दाग दिए है. पुलिस का कहना है कि उन्हें इस प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई थी. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सरकार से बातचीत करने के लिए गए हुए है. डिंपल यादव भी जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहुंच गई है.
बता दें कि संसद मार्च करने वाले सभी प्रदर्शनकारी वहां पहुंच तो गए है, लेकिन संसद के एंट्री गेट को बंद कर दिया गया है. हालातों और भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. बड़ी संख्या में यह भीड़ पहुंची है. प्रदर्शन में केवल दिल्ली के ही नहीं बल्कि अलग अलग जगहों के लोग भी पहुंचे है. वहीं, एक पोस्ट में दावा किया गया है कि प्रदर्शन करने वाले पुलिस पर पत्थर फेंक रहे है, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने पोस्ट को ट्वीट पर शेयर कर कहा कि झूठ फैलाना बंद करें. सब को पता है कि वह पत्थर दिल्ली पुलिस ने रखे थे.
साथ ही उन्होंने संसद भवन के सामने पहुंचे लोगों पर आंसू गैस के गोले दागने वाली बात भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की युवाओं पर आंसू गैस को छोड़ना बंद किया जाएगा. दमन करने की बजाए संवाद का रास्ता चुनें.
खबर अपडेट हो रही है…..
