ग्रेटर नोएडा से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक महिला की लाश पुलिस चेक पोस्ट से केवल कुछ ही दूरी पर मिली है. पति की थार गाड़ी में मृतका डूबी हुई मिली थी. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा मथुरा से आते समय हुआ था. चेकपोस्ट के बाद अचानक ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी रजवाहे में चली गई. हालांकि, पति गाड़ी से समय रहते बाहर कूद गया, लेकिन महिला गहरे पानी में डूब गई है. ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मामले की जानकारी के मुताबिक, दोनों पति पत्नी मथुरा से वापस आ रहे थे. अचानक से ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया, जिसकी वजह से गाड़ी गहरे पानी में जा गिरी. पति गाड़ी के गिरने से पहले ही उसमें से बाहर गिर गया, जिसकी वजह से वह बच गया. हालांकि, पत्नी गहरे पानी में जा गिरी. पुलिस चेकपोस्ट से सिर्फ चार कदम की दूरी पर महिला की लाश मिली है.
मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा ने उसकी बहन की हत्या की है. जीजा ने पहले ही दीदी को मार दिया था, उसके बाद में उसे हादसे का रूप दे दिया था. पुलिस ने शव को हिरासत में ले लिया है, उसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ फैसला हो पाएगा.
भाई ने बताया कि 6 साल पहले उसकी बहन रीना की शादी भट्टा गांव के निवासी मोहित के संग में हुई थी. दोनों का एक 5 साल का बेटा भी है. भाई ने पुलिस को बताया का काफी पहले से जीजा दीदी को तलाक देने के लिए बोल रहा था. वह पूरी तरीके से जिद पर अड़ा हुआ था. हालांकि, रीना के ससुराल वालों ने इस बात से इनकार कर उसे झूठ बोला है. मामले की जांच और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.
ये भी पढ़ें: सरकारी अफसरों पर सख्ती! अब एक अधिकारी को मिलेगी सिर्फ एक सरकारी गाड़ी… लागू हुआ नया नियम
