बांकीपुर उपचुनाव पर सभी लोगों की नजरें टिकी हुई है. ऐसे में बता दे कि प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी पर बार-बार फर्जी वोटिंग का इल्जाम लगाया जा रहा है. बार-बार उंगली उठाने की बाद उन्होंने जवाब दिया है.
प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘कई लोग उनसे शिकायत कर रहे हैं कि पुलिस जन सुराज का समर्थन करने वाले लोगों को परेशान कर रही है. वे लोग जहां पर भी इकट्ठा हो रहे हैं. कल शाम से लेकर अब तक पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति पूरी तरीके से साफ है कि बीजेपी की करारी हार जल्द ही होने वाली है. इसमें कोई शक नहीं रह गया है। पुलिस अपनी आखिरी कोशिश कर रही है पर पुलिस की कार्रवाई से 4 लाख वोटर डरने वाले नहीं है. लोग थोड़े परेशान हो सकते हैं. इसी कारण से वोटिंग कम दिख रही है. अंत में लेकिन वह वोट देने जरूर निकलेंगे. मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वह लोग डरें नहीं बल्कि बाहर निकलें और अपना मत डालें. अंत में यह पूरी लड़ाई पुलिस की पूरी मनमानी करने वालों के खिलाफ ही है.’
बता दें कि बांकीपुर का चुनाव काफी दिलचस्प मोड़ ले चुका है. एक तरफ बीजेपी का गढ़, तो दूसरी तरफ प्रशांत किशोर का पहली बार चुनाव लड़ना. यह लड़ाई धीरे-धीरे दिलचस्प होते दिखाई दे रही है. हालांकि, देखना यह है कि आखिर इस चुनाव में प्रशांत किशोर की करारी हार होती है या बीजेपी अपनी अपनी सीट से हाथ धो बैठती है.
ये भी पढ़ें: बांकीपुर में सुबह से मतदान जारी! प्रशांत किशोर, बीजेपी और आरजेडी में मुकाबला, वोटिंग के बीच फर्जी मतदान का विवाद
