सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. बता दें कि पुणे के RTI एक्टिविस्ट अमित तिवारी ने सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके, उनके पिता शंकर दीपके और कपिल सिब्बल पर तीन अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है. यह तीनों शिकायत अलग-अलग सरकारी संस्थानों में दर्ज कराई गई है.
सीजेपी के फाउंडर पर पहली शिकायत
दरअसस, एक्टिविस्ट अमित तिवारी ने सबसे पहली शिकायत सीजेपी के फाउंडर पर कराई है. उन्होंने यह शिकायत Election Commission of India में की है. उनकी शिकायत है कि सीजेपी खुद को एक राजनीतिक पार्टी की तरह पेश कर रही है. वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है, चंदा जुटाती है और आंदोलन का संचालन करती है. उनका आरोप है कि किसी भी पार्टी को राजनीतिक दल बनने के लिए पहले Representation of the People Act, 1951 के नियमों का पालन करना होगा.
दूसरी शिकायत कपिल सिब्बल पर
अमित तिवारी ने दूसरी शिकायत कपिल सिब्बल पर की है. यह शिकायत Central Board of Indirect Taxes and Customs में की गई है. उनका आरोप है कि कपिल सिब्बल ने सीजेपी को 1 करोड़ का फंड देने की बात कही थी. इस राशि के लेनदेन में 18 प्रतिशत GST लगाना चाहिए. इसी आधार पर उन्होंने CBIC से हर पहलू पर जांच की मांग की है.
तीसरे शिकायत दीपके के पिता पर
लास्ट में उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में शिकायत की है. उन्होंने यह शिकायत अभिजीत दीपके के पिता शंकर दीपके पर की है. अमित तिवारी का आरोप है कि अगर अभिजीत दीपके के पिता की सैलरी अगर सीमित है, तो उनके पास अपने बेटे को अमेरिका में भेजने के पैसे कहा से आए है. उन्होंने इन सभी चीजों की मांग की डिमांड की है.
ये भी पढ़ें: 2020 दिल्ली दंगा अंकित शर्मा मर्डर केस: ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, 5 और लोग पाए गए दोषी
