UP Monsoon Alert: उत्तर प्रदेश (UP) में 1 अगस्त 2026 को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में सामान्य मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास बने रहने की संभावना है. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
जानिए आज मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की चाल को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है. 1 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश की तो कोई चेतावनी नहीं है. लेकिन कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बौछारें पड़ने के आसार हैं. पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा. जबकि बाकी जगहों पर बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है. 2 अगस्त से बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज मौसम लगभग शुष्क रहेगा, लेकिन 3 अगस्त से यहां भी भारी बारिश की संभावना है. सीधे तौर पर भारी बारिश की चेतावनी नहीं है, लेकिन 3-5 अगस्त के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.
सामान्य बारिश का अनुमान
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रुक-रुक कर बौछारें पड़ने के आसार हैं. दिन की शुरुआत बादलों के साथ होगी और दोपहर या शाम को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है. राहत की बात यह है कि IMD ने आज के लिए यूपी के किसी भी जिले में अत्यधिक भारी बारिश का येलो, ऑरेंज या रेड अलर्ट जारी नहीं किया है .
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 2 से 4 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट है.
पूर्वी और मध्य यूपी का मौसम
पूर्वी और मध्य यूपी के कई जिलों, लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, और आजमगढ़ जैसे जिलों में कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज हो सकती है. पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड की बात करें तो मेरठ, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, सहारनपुर, झांसी, और बांदा में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी
3 अगस्त से मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग के 7-दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 और 2 अगस्त से बारिश का दायरा धीरे-धीरे बढ़ेगा और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होगी. 3 अगस्त से 5 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी गतिविधियां चरम पर होंगी. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ मूसलाधार और भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
ये भी पढ़ें: उम्रकैद की सजा के बाद ताहिर हुसैन की पहली प्रतिक्रिया, कहा- हाईकोर्ट में इंसाफ मिलेगा!
