UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य में समूह ‘ग’ (Group C) के विभिन्न पदों पर होने वाली आगामी भर्तियों के लिए ‘प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026’ (PET-2026) का रास्ता साफ कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद शनिवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है.
3 अगस्त से 1 सितंबर तक आवेदन का मौका
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 3 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इस बार की सबसे बड़ी राहत यह है कि PET-2026 का स्कोर कार्ड जारी होने की तिथि से तीन वर्षों तक मान्य रहेगा.
OTR और आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
आयोग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में होने वाली सभी भर्तियों में अभ्यर्थियों के लिए आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) प्रक्रिया को पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा, आवेदन केवल ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.
गलती सुधारने का आख़िरी मौका (महत्वपूर्ण निर्देश)
UPSSSC ने उम्मीदवारों को सख्त हिदायत दी है कि आवेदन करने से पहले वे अपना OTR प्रोफाइल अच्छी तरह जांच लें.
यदि OTR विवरण में कोई सुधार या संशोधन करना है, तो वह PET-2026 का फॉर्म भरने से पहले ही करना होगा.
एक बार PET-2026 का रजिस्ट्रेशन नंबर जारी होने के बाद ओटीआर (OTR) में किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी.
ऑनलाइन आवेदन, योग्यता और शुल्क से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें.
ये भी पढ़ें: UP Monsoon Update: यूपी में मानसून फिर हुआ एक्टिव, अगले 5 दिन बारिश ही बारिश; जानिए किन जिलों पर ज्यादा असर
