UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में 2 अगस्त को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम अधिक सक्रिय रहेगा और कई जिलों में अच्छी बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है. इसी को देखते हुए 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है और 1 से 7 अगस्त के बीच पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
यूपी आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में 2 अगस्त को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम अधिक सक्रिय रहेगा और कई जिलों में अच्छी बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. इसी को देखते हुए 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है और 1 से 7 अगस्त के बीच पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
2 अगस्त से मौसम में बड़ा बदलाव
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 2 अगस्त से प्रदेश के मौसम में स्पष्ट परिवर्तन देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी में जहां कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं, वहीं पूर्वी यूपी में व्यापक स्तर पर बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है.
इसके बाद 3 से 7 अगस्त के दौरान मानसून और अधिक सक्रिय रहेगा. इस अवधि में पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश, गरज-चमक और बौछारों का दौर देखने को मिल सकता है, जिससे कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज होने के आसार हैं.
इन 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, संत कबीर नगर और गोरखपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: बुलंदशहर हादसा: 90 घंटे की तलाश के बाद काली नदी में मिला चारु कश्यप का शव, परिजनों में मचा कोहराम
