उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है. दरअसल, यहां पर एक युवती के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. किसी व्यक्ति की शिकायत के बाद में पुलिस ने युवती का शव बाहर निकलवाया है. हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि शव को निकलवाने वाले व्यक्ति ने परिवार वालों पर ही ऑनर किलिंग का केस दर्ज करवाया है.
समाजसेवी ने जताई हत्या की आशंका…
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले युवती की मौत हो गई थी. मौत के बाद में उसके माता-पिता ने शव को दफना भी दिया था. मामला अलीगढ़ के देहली गेट थाना क्षेत्र का है. एक समाजसेवी को युवती की मौत पर संदिग्धता हुई, जिसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी. अधिकारियों ने फिर डीएम के आदेश पर सीओ, सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस के आदेश पर कब्र से शव को बाहर निकालवाया. साथ ही कब्र को निकालने की वीडियोग्राफी भी की गई.
पोस्टमार्टम के बाद में खुला राज?
व्यक्ति ने सीओ संजीव कुमार से युवती की मौत में संदिग्धता जताई थी. उसने शव का पोस्टमार्टम और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि, अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है. रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की जांच की जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. पुलिस मामले की हर एक एंगल से और निष्पक्ष जांच कर रही है.
हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि शव को कब्र से बाहर निकाला जा रहा है. इससे पहले भी सालों बाद शव को बाहर निकालकर जांच करवाने के लिए भेजा जाता है. हालांकि, इस केस में माता-पिता पर ही मौत का इलजाम लगना, मामले की संवेदनशीलता को दर्शाता है.
ये भी पढ़ें: 2027 चुनाव से पहले बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को 4 राज्यों के प्रभारी पद से हटाया!
