मां और बच्चे का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्तों में से एक माना जाता है. मां का प्यार किसी भी व्यक्ति के प्यार से सबसे ऊपर माना जाता है. हालांकि, एक केस ने मां और बच्चे के रिश्ते को कंलकित कर देने वाला काम किया है. मेरठ में एक मां ने अपने ही 6 माह के बच्चे की इतनी बेरहमी से हत्या की है कि पूरा इलाका सदमे में चला गया. एक मां अपने बच्चे का सुरक्षा कवच मानी जाती है, लेकिन वहीं मां आज हैवान बन गई है.
गला घोटकर की हत्या
जानकारी के मुताबिक, मां शबनम का काफी समय से प्रेमी विशाल से संबंध चल रहा था. इनके इस रिश्ते के बीच में शबनम का 6 माह का मासूम बीच में आ रहा था. इसी वजह से उसने 12 जुलाई के दिन गला घोंटकर मासूम की हत्या कर दी. बच्चे की बेरहमी से जान लेने के बाद मां ने उसे नाले में फेंक दिया. चौंकाने वाली बात तो यह थी कि जांच के समय में मां भी बच्चे को ढूंढने का नाटक करती दिखाई दी. परिवार को गुमराह करने के लिए वह रोते हुए बच्चे को ढूंढने में लगी रही थी.
बेटे के पिता ने किया मां और प्रेमी पर केस
काफी समय तक जांच करने के बाद में पुलिस को मां और उसके प्रेमी पर शक हुआ. बच्चे का शव नाले में से मिलने के बाद में पूरे मामले का खुलासा हो पाया है. पुलिस को अज्ञात बच्चे का शव नाले में से मिलने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद बच्चे के पिता इमरान को बुलाया गया और शव की पहचान करवाई गई है. इमरान ने पहले इस मामले पर जीरो एफआईआर दर्ज करवाई और उसके बाद मामले को मेरठ थाने में भेजा गया. एफआईआर के बाद में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: बेगूसराय में हाई-प्रोफाइल केस का 8 साल बाद आया फैसला! मंत्री मंजू वर्मा को कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा…
