आज के दिन दतिया में भी उपचुनाव का रिजल्ट घोषित हो रहा है. बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच में यहां हमेशा से टकराव देखने को मिला है. दोनों की प्रतिष्ठा के लिए यह सीट अहम है. कांग्रेस, बीजेपी और आजाद समाज पार्टी के बीच में यह टक्कर का त्रिकोणीय मुकाबला है. तीनों ही पार्टियां चुनाव से पहले अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए खूब प्रचार प्रसार करते दिखाई दी है.
बीजेपी और कांग्रेस के बीच का मुकाबला काफी कड़ा देखने को मिल रहा है. पहले राउंड में बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 4551 वोट मिले हैं. वहीं, कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 3367 वोट मिले हैं. ASP पार्टी के दामोदर यादव को 1917 वोट मिले हैं.
दूसरे राउंड में आशुतोष तिवारी 3,702 वोट मिले हैं, वहीं, घनश्याम सिंह को 3,921 वोट मिले हैं. ASP को 1533 वोट मिले हैं.
तीसरे राउंड में बीजेपी को 4,146 वोट मिले हैं. कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 5,144 वोट मिले हैं. ASP को 1424 वोट मिले है.
वहीं चौथे राउंड में कांग्रेस आगे चल रही है. बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 4058 वोट मिले हैं. वहीं, कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 4808 वोट मिले हैं.
बता दें कि दतिया सीट पर 15 राउंड की गिनती होगी. पांचवें की गिनती अभी भी चल रही है. 10 राउंड की गिनती अभी भी बाकी बताई जा रही है. पहले राउंड में बीजेपी आगे चल रही थी, लेकिन बाकी के राउंड में कांग्रेस आगे चल रही है.
ये भी पढ़ें: बीजेपी के गढ़ में प्रशांत किशोर का धमाका! 7वें राउंड के रिजल्ट ने सबको चौंकाया
