आज का समय डिजिटल युग का है. सारी चीजें फोन में एक टैप करने पर पूरी हो जाती है. हालांकि, जैसे-जैसे डिजिटल युग और बढ़ रहा है. साइबर ठगों की संख्या और उनका बैंक के डिटेल्स से लेकर सभी तरीके की जानकारी निकालने का तरीका भी बदलता जा रहा है. आपको पता भी नहीं होगा और आपके फोन से सारी जानकारी कोई व्यक्ति लें रहा होगा. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि आखिर क्या करें, जिससे हमारा फोन इन साइबर ठगों से सुरक्षित हो पाए.
लॉक स्क्रीन को करें हार्ड
सबसे पहले अपने फोन को सुरक्षित करने के लिए अपने फॉन के लॉक में चेंज लाएं. यानी की सिंपल पासवर्ड की बजाय मजबूत पिन और साथ-साथ ही फेसलॉक और फिंगरप्रिंट को भी एक्टिव करके रखें.
खुद से रखें पासवर्ड याद फोन पर करें निर्भरता कम
ऑटो पासवर्ड सेव सिस्टम को बंद करें अगर आप अपने फोन में किसी भी चीज का पासवर्ड ऑटो सेव में रखते हैं. आप इस पर अगर निर्भर हैं तो इससे आगे परेशानी हो सकती है क्योंकि आपका फोन चोरी होता है. तो कोई भी व्यक्ति आसानी से आपके सभी अकाउंट को खोल सकता है.
एप परमिशन को बंद करें
सेटिंग्स में जाकर ऐप परमिशन को चेक करें. कई बार ऐप कई बहुत सारे ऐप परमिशन का एक्सेस मांगते हैं. अगर आप गलत को एक्सट्रा परमिशन देते हैं. तो अकाउंट आसानी से हैक हो सकता है. इससे हैकर फोन से सभी निजी जानकारी को आसानी से निकाल सकता है.
Two step verification ऑन करके रखें
Two step verification को हमेशा ऑन रखें. अगर कोई व्यक्ति आपका अकाउंट खोलने की कोशिश करता है तो आपके पास नोटिफिकेशन जाएगा. अपने बैंकिग एप्स और गूगल अकाउंट में हमेशा इसको ऑन करके रखें. इससे आपको समय पर नोटिफिकेशन मिल जाएगा और आसानी से आप अपने बैंक में से पैसे को उड़ने से बचा सकते हैं.
फोन को अपडेट करें
समय-समय पर फोन के द्वारा अपडेट दिए जाते हैं. अगर आप समय पर उसको चैक करके अपडेट करते रहेंगे तो आप अपने फोन को हैक होने से बचा सकते हैं. बता दें कि हर फोन में हर समय सिस्टम एपडेट आता है. यह फोन में नए फीचर के साथ-साथ सिक्योरिटी को और टाइट करने का काम करता है.
