कुछ दिन पहले राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. इस आयोजन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने युवाओं को इतिहास का बदला लेने को लेकर एक बयान दिया था. अब अजीत डोभाल की उस बात के ऊपर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है.
इतिहास में कमजोर हैं NSA
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को NSA अजीत डोभाल के ऊपर निशाना साधा है. ओवैसी ने अजीत डोभाल के दिल्ली कार्यक्रम में दिए गए इतिहास का बदला वाले बयान को लेकर अब बयान दिया है. इसके साथ ही ओवैसी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को घेरते हुए कहा कि वे इतिहास में कमजोर हैं. ओवैसी ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है.
जनसभा को संबोधित करते हुए साधा निशाना
ओवैसी ने महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित करते हुए NSA अजीत डोभाल के ऊपर निशाना साधते हुए कहा चोल वंश के राजाओं ने आज के मालदीव, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड के ऊपर राज किया था. ओवैसी ने यह बयान अजीत डोभाल के उस बयान के जवाब में दिया है, जिसमें डोभाल ने कहा थी, कि भारत ने कभी किसी देश के ऊपर हमला नहीं किया है.
NSA अजीत डोभाल ने क्या कहा था?
पिछले हफ्ते राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें NSA अजीत डोभाल ने कहा था, कि भारत को अपनी सीमाओं पर मजबूत होने के साथ में आर्थिक रूप और रह तरह से मजबूत होना होगा, जिससे हम गुलामी और दर्दनाक इतिहास का बदला ले सकें. इस कार्यक्रम में डोभाल ने सवाल किया था कि हम एक प्रगतिशील समाज होते थे, हमने कभी भी दूसरों की सभ्यताओं और उनके मंदिरों के ऊपर हमला नहीं किया, लेकिन हम सुरक्षा को लेकर जागरूक नहीं थे, इसी के चलते हमें इतिहास ने सबक सिखाया है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या हमने वह सबक सीखा है?
भारत ने कई देशों पर राज किया- ओवैसी
इस बयान के बाद में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि NSA इतिहास में कमजोर दिखाई देते हैं. ओवैसी ने कहा कि डोभाल कहते हैं, कि दूसरे देशों पर हमला नहीं किया, लेकिन वे शायद इतिहास में अच्छे नहीं हैं. उन्होंने कहा कि भारत के चोल वंश के राजाओं ने कई देशों के ऊपर राज किया था. इसके साथ ही ओवैसी ने डोभाल को इतिहास का बदला वाले बयान पर भी घेरा है.
कौरवों का बदला कौन लेगा- ओवैसी
डोभाल के इतिहास का बदला वाले बयान पर डोभाल को घेरते हुए कहा कि अगर आज यह पूछा जा रहा है कि इतिहास का बदला लो, तो महात्मा गांधी का हत्यारा किस धर्म का था. उन्होंने कहा कि अगर वे मुझे अतीत की घटनाओं के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं, तो यह कहानी बहुत पीछे तक जा सकती है. उन्होंने कहा कि फिर कौरवों के अत्याचारों का बदला कौन लेगा?
RSS के योगदान के ऊपर उठाया सवाल
इसके साथ ही ओवैसी ने RSS के योगदान के ऊपर भी सवाल उठाया उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापक KB हेडगेवार को अंग्रेजी हुकूमत करने के विरोध में नहीं बल्कि खिलाफत आंदोलन का समर्थन करने के लिए जेल भेजा गया था.
यह भी पढ़ें- भाजपा नेता के घर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट या कुछ और? वजह की जांच कर रही टीम
