यूपी के लखनऊ में राजनीति में हलचल देखने को मिल रही है. एक बार फिर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का परिवार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है. बात दें कि मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके है. दरअसल, मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात की है. उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी है.
परिवार के रिश्तों को नुकसान कहां प्रतीक यादव ने
उन्होंने उस पोस्ट में लिखा हैं कि वह अपनी शादी को जितना जल्दी हो सके खत्म करना चाहते हैं. पोस्ट में प्रतीक ने अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि उनकी पत्नी ने परिवार के रिश्तों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा दिया है. वह अपना सारा ध्यान अपनी पहचान और नाम को बढ़ाने में लगी रहती है. हालांकि, बात करें तो दोनों ही काफी पढ़ें लिखे थे. आइए जानते हैं दोनों की डिग्री और पढ़ाई लिखाई के बारे में. हालांकि, यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी कई बार मुलायम सिंह का परिवार ऐसी चर्चा में आया है.
जानें पूरे परिवार के बारे में
मुलायम सिंह यादव ने पहली शादी मालती देवी से की थी. पहली शादी से उनके बड़े बेटे अखिलेश यादव का जन्म हुआ था. हालांकि, मालती देवी का 2003 में मई महीने में निधन हो गया था, जिसके बाद में मुलायम सिंह यादव ने दूसरी शादी साधना यादव से की.
बता दें कि प्रतीक यादव साधना गुप्ता की पहली शादी से जन्म लिए हुए बेटे है. 1990 में साधना गुप्ता ने प्रतीक यादव के पिता और अपने पति चंद्र प्रकाश गुप्ता से तलाक ले लिया था. प्रतीक यादव की जन्मतिथि 7 जुलाई 1987 की है. 23 मई 2007 को साधना गुप्ता और मुलायम सिंह यादव शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद प्रतीक यादव इस परिवार में जुड़े थे.
प्रतीक यादव कहा तक है पढ़ें लिखे
प्रतीक यादव ने लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी से पढ़ाई की थी, जिसके बाद बीकॉम इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से की थी. अपनी उच्च शिक्षा उन्होंने लंदन से की थी. लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने कारोबार में कदम को आगे बढ़ाया.
अपर्णा यादव कहा तक है पढ़ें लिखे
अपर्णा यादव शुरू से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं. वह शुरू से ही राजनीति में काफी रूची दिखाती आई है. 12 जून 1985 को लखनऊ में उनका जन्म हुआ था. अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह एक पत्रकार हैं. अपर्णा ने अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट कॉलेज से की है. उन्होंने इंग्लिश, मॉडर्न हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन भी किया हुआ है. उन्होंने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी जोकि इग्लैंड में है. वहां से 2011 में इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर की. हालांकि, उनकी रुचि संगीत में भी काफी ज्यादा देखने को मिलती है. उन्होंने 9 साल तक शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली हुई है.
ये भी पढ़ें: Aparna Yadav Divorce: ‘उसने मेरे पारिवारिक रिश्ते खराब कर दिए’, प्रतीक यादव दे रहे पत्नी अपर्णा को तलाक
