India vs new zealand: नागपुर में जीत के बाद भी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन बदल सकती है, क्योंकि अक्षर पटेल उंगली की चोट से जूझ रहे हैं. अगर अक्षर फिट नहीं हुए तो रायपुर टी20 में उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है.

India vs new zealand: नागपुर में पहला टी20 जीतने के बाद टीम इंडिया का हौसला काफी बढ़ा हुआ है. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा. पहले मैच में भारतीय टीम ने हर विभाग में शानदार खेल दिखाया है. बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं. गेंदबाजों ने भी न्यूजीलैंड को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. इसके बावजूद टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हो सकता है.
उंगली में चोट
दरअसल पहले टी20 मैच में अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे. वह अपनी ही गेंद पर फील्डिंग करते समय उंगली में चोट खा बैठे थे. गेंद तेजी से उनकी उंगली पर लगी थी. उंगली से खून भी निकलता दिखा था. इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. तभी से उनके दूसरे मैच में खेलने पर सवाल खड़े हो गए हैं.
अभी तक बीसीसीआई की तरफ से अक्षर की चोट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. यह साफ नहीं है कि वह पूरी तरह फिट हैं या नहीं. अगर अक्षर दूसरे टी20 में नहीं खेल पाए. तो उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया जा सकता है. इससे टीम का गेंदबाजी संयोजन थोड़ा बदल सकता है.
दमदार दमदार
पहले टी20 में टीम इंडिया का प्रदर्शन दमदार रहा था. टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी की. टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 84 रन ठोक दिए. उनके शॉट्स देखने लायक थे. अंत में रिंकू सिंह ने भी तेजी से रन बनाए. रिंकू ने 20 गेंदों में 44 रन बनाए और स्कोर को बड़ा बनाया.

239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम दबाव में दिखी. कीवी टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी. भारत के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लिए. रन गति पर भी लगाम लगाए रखी थी. अब रायपुर में दूसरा मैच खेला जाएगा. सभी की नजर अक्षर पटेल की फिटनेस पर रहेगी. अगर वह बाहर होते हैं तो टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव तय माना जा रहा है.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
