अभी के समय में लोगों की आवाज खराब होना आम बात है. हालांकि, ठंड में आवाज का खराब होना मामूली बात है लेकिन अगर बार-बार आपकी आवाज खराब होती है. तो काफी गंभीर बीमारियों के होने का संकेत देता है. अगर आपका गला बार-बार खराब होता है तो इसे नंजरअंदाज न करें. दरअसल, भारत जैसे देश में लोग बीमारियों को लक्षण दिखने पर भी घरेलू नुस्खों से उसे ठीक कर लेते हैं. ऐसा करना काफी गलत है. कई बार एक ही बीमारी का बार-बार होना काफी गंभीर बीमारियों के होने की ओर संकेत देता है. आइए जानते हैं.
थायरॉइड में मिलते हैं ऐसे संकेत
डॉक्टरों का कहना है कि जब व्यक्ति को थायरॉइड से संबंधित दिक्कतें होती है. तब भी उसकी आवाज काफी रफ हो जाती है. कई बार उन्हें बोलते समय गले में कर्कश जैसा भी महसूस होता है. बता दें कि जब हमारे शरीर की थायरॉइड ग्रंथि सही से काम नहीं करती है तो हमारे शरीर की काम करने की शक्ति धीमी हो जाती है. इसके कारण हमारी तंत्रिकाओं और वोकल कार्ड्स अर्थात जहां से आवाज निकलती है. उस ग्रंथि पर भी काफी असर देखने को मिलता है. इन्हीं कारणों से आवाज में बदलाव आ जाता है.
हाइपोथायरायडिज्म के है शुरूआती लक्षण
बता दें कि जब भी व्यक्ति को हाइपोथायरायडिज्म होता है. तब उनके शरीर में शुरूआती लक्षणों शरीर का मेटाबॉलिज्म धीरे काम करने लगता है. साथ ही उनको हर समय बिना काम किए थकान, स्किन का रूखा पड़ जाना, कब्ज, मांसपेशियों का कमजोर होना, शरीर और जोड़ों में हमेशा दर्द रहना, कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, बालों को काफी ज्यादा झड़ना, पीरियड्स में गड़बड़ होना साथ ही हार्ट रेट का धीमा पड़ा जाने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.
कैंसर के लक्षणों में भी शामिल
बता दें कि कई बार लोगों को पता नहीं लग पाता है कि उनकी आवाज खराब क्यों रहती है. हालांकि, कई बार लोग थायरॉइड भी समझ बैठते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. बार-बार गला खराब होना वोकल कॉर्डस पर गांठ के होने के संकेत देता है. साथ ही गले के कैंसर के होने पर भी लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है. अगर आपकी आवाज 7 दिनों के बीच में ठीक नहीं होती है. तो तुरंत इसे डॉक्टरों को दिखाएं. शुरूआत में इसका पता चलने से इलाज भी संभव हो पाता है लेकिन बाद में इसका पता लगने पर आपको शारीरिक और मानसिक दोनों दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है.
ये भी पढ़ें: विकसित भारत के लक्ष्य में अहम भूमिका निभाएगा उत्तराखंड का विजन, CM धामी ने चिंतन शिविर में कही यह बात
यहां पर दी गई जानकारी विशेषज्ञ और रिसर्च पर है. किसी भी चीज की सलाह लेने से पहले डॉक्टरों की सलाह लें. इसको मेडिकल सलाह के रूप में न लें.
