उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां एक 11वीं के छात्र की उसके शिक्षक ने गला काटकर हत्या कर दी है. रविवार के दिन पर छात्र का शव पेट्रोल पंप के पास से मिला है. लड़के का शरीर मिलने के बाद उसके भाई ने पुलिस में शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. 11वीं की पढाई कर रहे छात्र की पहचान रूरा के उमरावपुरवा अंबियापुरवा क्षेत्र के निवासी सौरभ पाल(17) के के रूप में की है. पेट्रोल पंप के पास गंभीर हालत में शव मिलने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर लेकर जाया गया था. जहां डॉक्टरों द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया था. शव की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल फैल गया है.
बहन के पास रह कर था पढाई
जानकारी के अनुसार मृत युवक झींझक के आंबेडकर नगर में रहता था. वह यहां पर अपनी बहन के पास में रहता था. स्कूल द्वारा इस मामले को लेकर साफ इनकार कर दिया है. मृतक के बड़े भाई ने लेकिन प्राइवेट स्कूल के टीचर जो कि स्कूल में बच्चों को डांस सिखाते थे. उस पर मुकदमा दर्ज कराया है. बड़े भाई ने शिक्षक पर ही सबसे पहला शक जताया था.
भाई ने दी जानकारी
मृतक के भाई के मुकदमा दर्ज कराने के बाद से मंगलपुर थाने की पुलिस के द्वारा खोजबीन चालू की गई थी, जिसके बाद 27 जनवरी दिन मंगलवार को लखनऊ में ककोरी थाना क्षेत्र के पास स्थित भोलेनाथ मंदिर के पास से अनुप सिंह यानी की टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
SP राजेश पांडे ने दी जानकारी
SP राजेश पांडे ने टीचर से पूछताछ की थी, जिसमें टीचर ने बताया कि छात्र के पास कई दिनों से उनका निजी संबंधों वाला वीडियो था. वह हमेशा वीडियो को लेकर ब्लैकमेल करता था. छात्र ने उनसे कई सारे पैसे वसूले थे. इस बार लेकिन छात्र ने टीचर से 25 हजार रुपये की डिमांड की थी. इसी कारण वह छात्र से परेशान हो गया और उसकी हत्या कर दी थी. सौरभ पहले जिस स्कूल में पढ़ता था. उसी में शिक्षक भी पढ़ाता था. जहां वह दोनों एक दूसरे के संपर्क में आते थे.
ये भी पढ़ें: अजित पवार की मौत की यह है असली वजह? रिपोर्ट्स में खुल रहे हादसे के पीछे के कारण, AAIB और DGCA कर रहे जांच
