प्रेशर कुकर में खाना बनाना आसान होने के साथ-साथ यह लोगों के लिए समय बचाने के लिए भी काफी उपयोगी होता है. इसमें बार-बार चेक करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. हालांकि, कई बार दाल और चावल को बनाते समय लोगों को एक परेशानी का सामना हमेशा करना पड़ता है. कुकर में जब भी व्यक्ति खाना बनाता है. तो सीटी के समय पर कुकर के कार्नर से पानी बाहर आने लगता है. यह समस्या एक की नहीं बल्कि कई सारें लोगों की होती है.
क्यों होता है ऐसा
जानकारी के अनुसार ऐसा मुख्य रूप से उस खाने में होने वाले स्टार्च के कारण होता है. जब उसमें बनने वाला खाना उबाल लेता है. तो वह झाग के रूप में ढक्कन के कार्नर में से बाहर आने लगता है. इसकी वजह से खाने बनाने वाले व्यक्ति को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. उन्हें बार-बार गैस को साफ करने और उसके पास में रखे सामान को भी साफ करना होता है. इसी को ठीक करने के लिए आज हम आपको ट्रिक बताने वाले हैं. इसे करके आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा.
कैसे करें परेशानी का हल
जब भी आप कुकर में खाना बनाए. तो उसमें एक चम्मच तेल या घी जरूर डालें. इसको करने से झाग नहीं बनता है. इसके अलावा खाना कुकर की क्षमता से ज्यादा न भरें. अगर आप इसमें ज्यादा सामग्री को भर देंगे. तो उसके झाग बन कर बाहर निकलने में तेजी आ जाएगी. इसके अलावा एक ट्रिक और है. जो बीच में सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो रहा था. इसके लिए आपको कुकर में एक चम्मच को डालना है. ऐसा करने से उसमें बनने वाले बुलबुलें टूट जाते हैं और झाग अपने आप कंट्रोल में आ जाता है. साथ ही आपको बार-बार कुकर को साफ करने और देखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आपका किचन भी इन हैक को इस्तेमाल करने के बाद गंदा नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: खड़े होते ही आंखों के आगे छा जाता है अंधेरा? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जानें इसकी वजह
Disclaimer: यह जानकारी विशेषज्ञों और ट्रेंड के आधार पर है. इन टिप्स का असर देखने को मिल सकता है और नहीं भी. thetruth24 ऐसे किसी भी कार्य करने की सलाह नहीं देता है.
