Budget Achievement Campaign: यूपी भाजपा ने 2026 के केंद्रीय बजट की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 10 फरवरी तक प्रदेश में प्रेस वार्ताएं, पॉडकास्ट और संवाद के माध्यम से बजट के मुख्य बिंदुओं, जैसे हर जिले में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर, महिला सशक्तिकरण के लिए श्री मार्ट और वाराणसी-दिल्ली हाईस्पीड रेल, का प्रचार किया जा रहा है.
बजट की घोषणाएं जनता के बीच
यूपी के लिए आम बजट में जो भी घोषणाएं हुई है उसे जनता के बीच ले जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक प्रचार अभियान की योजना तैयार कर ली है. ऐसा करके भाजपा बजट की घोषणाओं और नीतियों को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाएगी. बजट को इस बार गांव- गांव और चौपाल चौपाल तक पहुंचने का बीड़ा उठाया है. इसके लिए भाजपा ने पार्टी के अंदर नेताओं की एक स्पेशल टीम भी बना दी है. केंद्रीय बजट की मुख्य विशेषताओं को प्रदेश भर के लोगों तक पहुंचाने के लिए एक व्यापक प्रचार अभियान शुरू हुआ है जो 10 फरवरी तक चलेगा।
बीजेपी का अभियान
बजट की खास बातों को, साथ ही इसमें मिलने वाली सुविधाओं या विशेषताओं को प्रदेश के ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों तक और चप्पे चप्पे तक इसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने अभियान शुरू किया है. इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और सीएम सहित सभी मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बजट की प्रमुख उपलब्धियों और खास बातों को जनता के सामने रख रहे हैं.
10 फरवरी तक चलेगा
2 फरवरी से 10 फरवरी तक चरणबद्ध प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बजट के अहम मुद्दों को लगातार लोगों तक भाजपा के नेताओं द्वारा इन विशेषताओं को पहुंचाया जाएगा. पार्टी विभिन्न वर्गों जैसे छात्र, युवा, पेशेवर, किसान, महिलाएं, लघु-मध्यम उद्यमी, व्यापारी, मजदूर और कारीगरों के साथ सीधी बातचीत कर रही है.
सोशल मीडिया पर भी बजट पर परिचर्चाएं
सोशल मीडिया पर भी बजट पर परिचर्चाएं की जा रही हैं. इसके तहत इसे अभियान का रूप दिया जा रहा है, जिसमें बजट की खासियतों को प्रमुखता से हाइलाइट किया जा रहा है. इसके अलावा, बीजेपी के नेता विभिन्न इन्फ्लुएंसर्स के साथ मिलकर भी छोटी-छोटी वीडियो रील्स बनाकर जनता तक संदेश पहुंचाएंगे.
चौपाल शैली की बैठकें, खुली चर्चाएं और सभाएं
इसके अलावा अलग-अलग हिस्सों में चौपाल शैली की बैठकें, खुली चर्चाएं और सभाएं आयोजित की जा रही है, ताकि बजट को लेकर व्यापक जन-बहस हो सके. कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि यूपी सरकार और संगठन बजट की विशेषताओं को प्रदेश की अंतिम पंक्ति तक भी पहुंचाने के लिए कमर कस चुकी है जिसका फायदा उन्हें जनता तक सीधी पहुंच के रूप में दिखाई पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: UP News: कलयुगी बेटे की दरिंदगी से लोग हैरान, बूढ़ी मां के बालों को पकड़ बेरहमी से की पिटाई, वजह जान चौंक जाएंगे आप
