उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य समान वेतन का आदेश जारी कर दिया है. इस मौके पर उपनल कर्मचारियों और सैनिक कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया.
समान कार्य- समान वेतन का आदेश जारी
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने उपनल कर्मचारियों के लिए काफी बड़ी खुशखबरी दी है. राज्य में उपनल कर्मचारियों के लिए एक समान वेतन देने के लिए इस संबंध में शासन का आदेश आज जारी हो गया है. इस आदेश को पूरे राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने जारी किया है. धामी सराकर ने अब समान कार्य समान वेतन के आदेश को जारी किया है.
8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में यह आदेश जारी होने के बाद में उपनल कर्मचारी काफी ज्यादा खुश हैं. पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने उत्तराखंड राज्य में समान कार्य समान वेतन का आदेश जारी किया है. जानकारी के मुताबिक इसका लाभ राज्य में उन कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जो दस की सेवा में हैं. इस आदेश के जारी होने के बाद में दस साल की सेवा वाले लगभग 8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा.
सैनिक कल्याण मंत्री ने दी शुभकामनाएं
आज सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों से उन्हीं के कैंप कार्यालय में मुलाकात की. इसी भेंट के दौरान 10 साल की लगातार सेवा पूरी करने वाले सभी उपनल कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन का फायदा दिए जाने के लिए जारी हुए आदेश को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का काफी आभार व्यक्त किया है.
गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया
इस आदेश के जारी होने के बाद में सभी उपनल कर्मचारियों ने मंत्री का काफी आभार व्यक्त किया. इसी मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी में भी सभी उपनल कर्मियों को इस आदेश के बाद में शुभकामनाएं और बधाई दी. इस आदेश के जारी होने के बाद में मंत्री गणेश ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आधार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों को सबसे पहले प्राथमिकता देती है और उनके कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है.
यह भी पढ़ें- जगदगुरु परमहंस आचार्य का अविमुक्तेश्वरानंद को अल्टीमेटम, जब तक माफी नहीं मांगते तब तक अयोध्या में नो ‘एंट्री’
