इंसानी दिमाग का काफी बड़ा हिस्सा अभी तक लोगों की समझ के बाहर माना जाता है. हालांकि, कई वैज्ञानिकों ने इसके बारे में पूरी जानकारी निकाल ली है. आपने कई बार सुना होगा कि इंसानी दिमाग कंप्यूटर से भी ज्यादा तेजी से काम करता है. अभी तक लेकिन इंसान किस तरीके से दिमाग का सही उपयोग कर सकता है. इसके बारे में जान ही नहीं पाया है. इन सब के बाद भी कई बार लोगों के मन में आया है कि आखिर एक ब्रेन में कितनी मैमोरी को स्टोर करने की क्षमता होती है. आइए जानते हैं.
कितना स्टोर करता है इंसानी दिमाग
विशेषज्ञों का कहना है कि इंसानी दिमाग जिसका ओवरओल हेल्थ काफी अच्छी है. उनका दिमाग करीब 2.5 पेटाबाइट जानकारी को स्टोर करने की क्षमता को रखता है. यानी की गीगाबाइट के अनुसार देखा जाए तो वह 2.5 मिलियन गीगाबाइट के बराबर ही होता है.
कितने कंटेंट को कर सकता है स्टोर
इंसानी दिमाग सबसे पावरफुल और सबसे ज्यादा मैमोरी को अपने अंदर स्टोर कर सकता है. उदाहरण में लिया जाए तो इतनी ज्यादा स्टोरेज वाला दिमाग लगभग 3 मिलियन घंटे से भी ज्यादा टीवी के कंटेट को स्टोर कर लेता है.
इतनी बड़ी स्टोरेज वाले दिमाग को भरने के लिए इंसान को लगभग 300 साल तक लग जाएंगे लेकिन फिर भी उनका दिमाग इसको पूरी तरीके से नहीं भर पाएगा.
कैसे काम करता है दिमाग
न्यूरॉन्स हमारे दिमाग का सबसे अहम काम करता है. एक इंसान के दिमाग में लगभग 86 से 100 अरब तक न्यूरॉन्स होते हैं. दिमाग में हर न्यूरॉन एक दूसरे से जुड़ कर हजारों न्यूरॉन को मिलाकर काफी बड़ा नेटवर्क बनाता है. हालांकि, बता दे कि हर न्यूरॉन्स को जोड़ते समय एक गैप बनता है. इसको सिनेप्स कहते हैं. जो कि हमारी यादों को मुख्यत स्टोर करने का काम करता है.
इतनी स्टोरेज होने के बाद भी क्यों भूल जाते हैं यादें
यह सवाल कई लोगों के मन में आता है कि अगर इंसानी दिमाग इतनी तेजी से काम करता है. तो आखिर क्यों हम अपनी पुरानी बातों को भूलते जाते हैं. लोगों को लगता है कि दिमाग में अब जगह खत्म हो गई है. इसका सीधा उत्तर यह है कि हम कई बार उन यादों को यूज नहीं कर पाते, जिसके कारण वह हमारी यादों में धुंधली जगह बना लेता है. दिमाग का काम बार-बार चीजों को वापिस से ठीक करना होता है. इन्हीं कारण की वजह से वह उन्हीं चीजों को प्राथमिकता देता है. जो हमारे लिए जरूरी होती है.
ये भी पढ़ें: लोगों से भरी लिफ्ट बनी आग का गोला! CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
