नोएडा सेक्टर 113 से बेहद अजीब मामला सामने आ रहा है. दरअसल, सेक्टर 122 थाना क्षेत्र में शुक्रवार के दिन जहां चोर दो कारों के टायर चोरी कर के ले गए. तो वहीं, सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में कार का शीशा तोड़ उसमें रखे सभी जरूरी समान ले कर फरार हो गए. इस मामले के बाद से लोग काफी ज्यादा डरे हुए है. आइए जानते हैं दोनों मामले के बारे में.
पहला मामला
सेक्टर 122 में रह रहे परिवार की स्विफ्ट और टाटा टियागो कार गली में खड़ी थी. अगली सुबह जब घरवालों की आंख खुली तो देखा कि कार के टायर गायब हो गए है. इसके बाद दोनों ने आसपास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की जांच की थी, जिसके बाद बाद पता चला कि लाल टोपी में कुछ संदिग्ध कार से टायर निकाल कर ले जा रहे हैं. इसके बाद परिवार ने CCTV फुटेज को सबूत में दिखाकर सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी.
ये भी पढ़ें: चॉकलेट लेने घर से निकला था 5 साल का बच्चा, अचानक 2 आवारा कुत्तों ने कर दी ऐसी हालत…. CCTV में कैद घटना
दूसरा मामला
दरअसल, इस बार सेक्टर 134 के निवासी अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच उन्होंने सेक्टर 49 में बुध बाजार से सब्जियों की खरीदारी के लिए कार को रोका था. हालांकि, जब वह वापिस आए तो देखा कि कार का बाईं तरफ का शीशा टूटा हुआ है. कार की जांच करने के बाद पता लगा कि उसमें से उनका बैग गायब है. उस बैग में उनके सभी जरूरी सामान थे. साथ ही उन्होंने कहा कि कार में सारे समान रखे हुए थे सिवाए उनके बैग के. उस बैग में उनके सारे जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे.
सुरक्षा बलों को बढ़ाने का दिया गया आदेश
हालांकि, दोनों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में शिकायत को दर्ज कराया है. वहां के महासचिव भूषण शर्मा ने कहां है कि इन दोनों मामलों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा उन्होंने नराजगी भी व्यक्त की है. इसी कारण से सेक्टर में पुलिस की गश्त को बढ़ाने और सक्रिय करने की बात की गई है.
