बॉलीवुड जगत में इन दिनों डर का माहौल फैला हुआ है. बता दें कि हाल ही में किसी न किसी बड़े सेलेब्स को धमकियां मिलने की खबर सामने आ रही है. दरअसल, थोड़े दिन पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की गई थी. उसके बाद बालीवुड के फेमस कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को 10 फरवरी को व्हाट्सएप पर एक धमकियों से भरा हुआ वॉइस नोट भेजा गया था. इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार सलमान के एक करीबी रिश्तेदार को धमकी मिली है. सलमान खान को पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी है लेकिन अब उनके रिश्तेदार को टारगेट बनाया गया है.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को मिली धमकी
जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को व्हाट्सएप पर धमकी मिली थी. 10 फरवरी के दिन वॉइस नोट भेजकर कपल को डराने की कोशिश की गई थी. साथ ही उनसे 10 करोड़ की फिरौती की डिमांड की गई थी. वहीं, कुछ दिन पहले रोहित सेट्टी के घर में भी फायरिंग की गई थी. एक के बाद एक ऐसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने आंशका जताई है कि ये सभी बिश्नौरी गैंग से जुड़े हो सकते हैं. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
दोनों के घर में बढ़ाई गई सिक्योरिटी
दोनों कपल के घर में 6 हथियारबंद गार्ड को तैनात किया गया है. साथ ही ये नोट्स किसने भेजे हैं. उसकी भी जांच शुरू कर दी है. जांच में ये देखा जा रहा है कि आखिर ये नोट्स सच में किसी गैंग वाले ने भेजे है या कोई व्यक्ति गैंग का नाम लेकर बस फिरौती लेने या डर का माहौल बनाने के लिए ऐसा कर रहा है.
सलमान खान के रिश्तेदार को मिली धमकी
जानकारी के मुताबिक सलमान खान के रिश्तेदार को ईमेल के जरिए धमकाने की कोशिश की गई. हालांकि, अभी तक किसी भी तरीके का केस परिवार की तरफ से दर्ज नहीं कराया गया है.
ये भी पढ़ें: अविश्वास प्रस्ताव के बाद बढ़ा विवाद! स्पीकर कक्ष की वीडियो बनाने पर बवाल, जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई?
