Uttarakhand State Agitators: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सम्मान एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.
Uttarakhand State Agitation Pension: उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारियों के लिए धामी सरकार ने खजाना खोला है. धामीन सरकार ने विभिन्न पेंशन में बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया है. इसमें शहीदों के परिजनों को मिलने वाली पेंशन से लेकर राज्य आंदोलनकारियों को भी बढ़ी हुई पेंशन देने का फैसला किया है. इसके लिए सीएम धामी ने मंजूरी दी है. सीएम धामी के निर्देशों पर राज्य सरकार ने विभिन्न श्रेणियों में दी जा रही पेंशन राशि में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की है.
राज्य आंदोलन के दौरान दिव्यांग होने वालों की पेशन 30 हजार हुई
सबसे महत्वपूर्ण निर्णय उन आंदोलनकारियों के लिए लिया गया है, जो आंदोलन के दौरान विकलांग होकर पूरी तरह शय्याग्रस्त (बेडरिडन) हो गए थे. आंदोलनकारियों की विशेष पेंशन ₹20,000 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह कर दी गई है.
शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों की पेशन बढ़ी
इसके साथ ही राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी की गई है. पहले जहां उन्हें ₹3000 प्रतिमाह पेंशन मिलती थी, अब इसे बढ़ाकर ₹5500 प्रतिमाह कर दिया गया है. यह निर्णय शहीदों के परिवारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है.
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों का त्याग और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा. राज्य सरकार उनके सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय आंदोलनकारियों और उनके परिवारों के प्रति सरकार की कृतज्ञता का प्रतीक है.
यह भी पढ़ें- रांची में तेज रफ्तार का कहर! काली थार ने सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत
