उत्तराखंड के कोटद्वार में नाबालिग के दुष्कर्म के मामले में अब पुलिस ने सौतेले पिता के बाद मां को भी गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि इस घटना में नाबालिग की मां भी शामिल थी.
पुलिस ने नाबालिग की मां को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड के कोटद्वार से नाबालिग के साथ में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया था. जिसके बाद उस मामले ने एक नया रूप और बेहद गंभीर रूप ले लिया है. इस मामले में पहले पुलिस ने नाबालिग के सौतेले पिता को गिरफ्तार किया था, लेकिन अब पुलिस ने जांच के दौरान पीड़ित नाबालिग की मां को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा नाबालिग की मां को गिरफ्तार करने के बाद में पूरे इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं.
6 फरवरी को दी थी तहरीर
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 फरवरी को कोटद्वार की रहने वाली एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी को लेकर एक तहरीर दी थी. जिसके बाद में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच को शुरु किया था. पुलिस ने जांच के दौरान 13 साल की नाबालिग के साथ में दुष्कर्म होने की पुष्टि की थी. जिसके बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग के सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया था.
सौतेले पिता को किया था गिरफ्तार
पुलिस ने नाबालिग के सौतेले पिता को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था. जिसके बाद में पुलिस ने जांच के दौरान नाबालिग पीड़िता के बयानों को दर्ज किया और सबूतों को जुटाया. जिसके बाद इस मामले में नाबालिग की मां के भी शामिल होने की बात सामने आई. पुलिस ने पर्याप्त सबूतों के मिलने के बाद मां को भी गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
CO निहारिका सोमवाल ने बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और सबूतों के आधार पर कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने इस मामले को लेकर कहा है कि मामले में लगातार जांच की जा रही है और शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस पूरी घटना के बाद से इलाके में काफी गंभीर स्थिति बनी हुई है. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
यह भी पढ़ें- होली से पहले धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी, जानें किसे कितना लाभ?
