मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान मेट्रो पिलर का एक हिस्सा अचानक टूट गया. जिसकी चपेट में एक ऑटो और एक कार आ गए. इस हादसे में लगभग 3 से 4 लोगों के घायल होने की आशंका है.
मेट्रो पिलर का टूटी हिस्सा
महाराष्ट्र के मुंबई से एक दुखद घटना सामने आई है. मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को दोपहर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एलबीएस रोड पर बनाए जा रहे मेट्रो पिलर का एक हिस्सा अचानक टूट गया. जिसके बाद पिलर का हिस्सा जमीन पर गिर गया. इस पिलर की चपेट में नीचे से गुजर रहा एक ऑटो और एक कार आ गई.
3-4 लोगों के घायल होने की आशंका
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास में घटी है. इस घटना के बाद में मौके पर हड़कंप मच गया. मेट्रो पिलर गिरने की सूचना शनिवार को दोपहर में मिली है. इस हादसे में ऑटो में सवार लोगों के घायल होने की आशंका भी जताई जा रही है. इस हादसे में लगभग 3 से 4 लोगों के घायल होने की आशंका है. इस हादसे के बाद तुरंत ही प्रशासन को सूचना दी गई.
मौके पर पहुंच गई टीमें
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय पुलिस और मेट्रो प्रधिकरण के कर्मचारियों के साथ वार्ड स्टाफ और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई. हादसे के बाद तुरंत ही बचाव का काम शुरू किया गया. यह पूरा हादसा शनिवार दोपहर में एलबीएस रोड पर हुआ है. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही स्थिति को नियंत्रण में लिया.
हादसे के कारणों की हो रही जांच
पुलिस ने आसपास के इलाके को घेरकर ट्रैफिक को डायवर्ट किया और तुरंत ही घटनास्थल से मलबे को हटाने का काम शुरू करवाया. इस हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच को शुरू कर दिया गया है. पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच करते हुए हादसे के पीछे के कारणों का पता लगा रही हैं और देख रही हैं, कि निर्माण के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या फिर नहीं किया जा रहा था.
