उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक किशोर ने दूसरे किशोर के साथ में जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी. जिसके बाद में पीड़ित काफी डर गया और अपने घर में बंद हो गया.
कानपुर में अजीब मामला
उत्तर प्रदेश के कानपुर से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है. यहां एक किशोर ने जबरदस्ती दूसरे किशोर के साथ में कुकर्म किया. जानकारी के मुताबिक किशोर ने कुकर्म करते हुए उसका वीडियो भी बना लिया. जिसके बाद किशोर काफी बुरी तरह से डर गया है और अपने वहर से बाहर नहीं निकल रहा है. पीड़ित के मुताबिक आरोपी किशोर ने उसका वीडियो बनाकर वायरल किया है. जब परिजनों ने किशोर से पूछा तो उसने पूरी घटना बताई.
12 साल के किशोर से किया दुष्कर्म
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है. यह पूरा मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है. थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के एक ई रिक्शा चालक ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके 12 साल के बेटे के साथ नें इलाके के एक 9वीं के छात्र ने संबंध बनाए और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. पीड़ित युवक के पिता का कहना है कि 11 फरवरी को एक युवक ने वह वीडियो दिखाया था, जिसके बाद वे हैरान रह गए थे.
पीड़ित के पिता के साथ किया झगड़ा
यह वायरल वीडियो 8 फरवरी को होने वाली घटना का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित को इस बात की जानकारी मिली जिसके बाद वह सहम गया और डर के कारण घर से बाहर नहीं निकला. जब उसके पिता को इसकी जानकारी हुई तो उसने पूरी सच्चाई बताई. पीड़ित के पिता जब आरोपी के घर शिकायत करने गए तो वहां उनके साथ झगड़ा लोगों ने झगड़ा कर दिया. इसके बाद वह किसी तरीके से वहां से निकले. झगडे में आरोपी ने उन्हें कार्रवाई ना करने की भी धमकी दी. इसके बाद बीते शनिवार को उन्होंने परेशान को होकर इसकी शिकायकत पुलिस में की. जिस पर मुकदमा दर्ज करते हुए चकेरी थाना प्रभारी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है.
आरोपी को किया जाएगा किशोर न्यायालय में पेश
थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी 9 वीं का छात्र है और पीड़ित 12 साल का है. दोनों ही किशोर है. मामले में जांच पड़ताल के बाद आरोप सिद्ध होने पर आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा.
