उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बूढ़ी बीमार महिला को उसका कलयुगी बेटा कब्रिस्तान के पास में छोड़ गया. जिसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई. पुलिस ने बीमार महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है.
कब्रिस्तान ने पास छोड़ गया मां
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आगरा में मानवता शर्मसार होते दिखी है. यहां एक कलयुगी बेटा अपनी बुजुर्ग बीमार मां को कब्रिस्तान में लावारिस हालत में छोड़कर भाग गया. जिसके बाद में जब इस बात की पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने बीमार महिला को इलाज के लिए एसएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया. यह पूरी घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है. बुजुर्ग महिला की पहचान मथुरा के गुबरारी की रहने वाली रज्जो देवी के रूप में की गई है. यह घटना न्यू आगरा पुलिस थाना क्षेत्र की है.
मथुरा की निवासी है बुजुर्ग महिला
जानकारी के मुताबिक महिला अपना नाम और पता पुलिस को बताने के बाद में बेहोश हो गई. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ही एंबुलेंस को बुलाकर उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया. जिसके बाद में पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच करते हुए महिला के परिजनों की जानकारी को इकठ्ठा कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला अभी बीमार है और ठीक होने के बाद उससे और जानकारी जुटाई जाएगी. अभी वह ज्यादा कुछ बता नहीं पाई है.
महिला ने बताये अपने 2 बेटे
इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला ने एंबुलेस चालक को बताया कि उसके दो बेटे हैं. महिला ने बताया की कोई भी बेटा उसका ध्यान नहीं देता है. महिला ने बताया कि एक बेटा उसे आज मथुरा से यहां लेकर आया था और कब्रिस्तान में छोड़कर वापस चला गया. इस घटना के बाद में कलयुगी बेटों का असली चेहरा सामने आया है. जिन बच्चों को पालकर बड़ा किया अब उन्हीं ने बुढ़ापे में सहारा बनने से मना किया है.
पुलिस कर रही परिजनों की तलाश
इस घटना के बाद में स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्ग महिला बीमारी की हालत में बिना किसी सहारे के कैसे रह पायेगी. लोगों का कहना है कि इलाज के बाद इन्हें वृद्धाश्राम में छोड़ देना चाहिए. वहां इनका इलाज भी होगा और आश्रम के लोग अच्छे से ध्यान भी रख पाएंगे. इस मामले में पुलिस ने बताया कि कर्बला क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास बुजुर्ग महिला को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर महिला को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस महिला के परिजनों का पता लगा रही है.
