आज के डाइट के प्रति ज्यादा ध्यान देने वाले लोगों को लगता है कि सप्लीमेंट खाना उनके लिए बेहद जरूरी होता है. वहीं, कई लोगों को यह पता नहीं होता है कि जंक फूड खाना और भारी मात्रा में सप्लीमेंट लेना, दोनों ही व्यक्ति को शरीर में बीमारी पैदा करने वाली दिशा में ही ले जाता है. सप्लीमेंट जरूर शरीर में किसी न किसी तत्व की कमी को पूरा करने के लिए अच्छे माने जाते हैं लेकिन ये शरीर में अधिक मात्रा में होने पर उसको उतना ही क्षतिग्रस्त भी कर देते हैं.
किन अंगों पर सबसे ज्यादा पड़ता है असर
डॉक्टर का कहना हैं कि आज के समय में कई लोगों को लगता है कि अगर वह सप्लीमेंट लेते हैं. तो बाकी लोगों के मुकाबले उनका शरीर स्वस्थ होगा. जो कि एक तरीके की गलतफहमी है. ये कई लोगों के शरीर के अंगों को इतना दबाव डाल देते हैं कि वह पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं. ऐसे में वह लोग जिनका लीवर और किडनी पहले से ही कमजोर है. उनके लिए तो ये और ज्यादा नुकसान दायक साबित होता है.
आइए जानें किन प्रोडक्ट के बारे में हम कर रहे हैं बात
दरअसल, हाई-डोज प्रोटीन पाउडर का लोग इस समय में सबसे ज्यादा प्रयोग करते हैं. हालांकि, कई लोगों को ये पता नहीं है कि ज्यादा मात्रा में इनको अगर लिया जाए तो ये किडनी पर बोझ डाल सकते हैं.
ग्रीन टी आज के डाइट के प्रति सचेत रहने वाले लोगों के बीच सबसे ज्यादा प्रचलित है. उनको लेकिन ये नहीं पता कि ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट वाली गोली में कैटेचिन्स और एपिगैलोकैटेचिन गैलेट बहुत अधिक होता है, जिसकी वजह से उन्हें लीवर में काफी ज्यादा गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं.
किसी भी पोषक तत्व की कमी होने पर आज कल के लोग इंटरनेट से देख और बिना डॉक्टर की सलाह के आयरन सप्लीमेंट ले लेते हैं. शरीर में आयरन की कमी जितना ज्यादा नुकसान पहुंचाती है उतना ही उसके ज्यादा होने पर वह गंभीर बीमारियों को पैदा भी करती है. हेमोक्रोमैटोसिस जो कि गंभीर बीमारियों में से एक है. वह शरीर की कोशिकाओं में अधिक आयरन के जमा होने के कारण होता है.
मुलेठी जो भारतीय बाजारों में सबसे ज्यादा सुरक्षित समझा जाता है. उसे भी अगर लोग ले रहे हैं. तो सावधानी के साथ लेना चाहिए. दरअसल, इसमें मौजूद ग्लाइसिराइजिन पोटैशियम को कम करता है और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है. इसलिए इसका सेवन लोगों को सावधानी के साथ लेना चाहिए.
ये भी पढ़ें: कबाड़ी ने की शिकायत तो नप गए 8 पुलिसवाले, जानें संभल एसपी ने क्यों निलंबित की पूरी SOG टीम?
