सीमा हैदर जो अक्सर लोगों के बीच चर्चें में रहती है. एक बार फिर से सुर्खियों में है. दरअसल, सीमा हैदर ने एक और बच्चे को कल जन्म दिया है. सीमा ने एक लड़के को जन्म दिया है. जानकारी के अनुसार दोनों ही डिलीवरी के बाद स्वस्थ बताए जा रहे हैं. डॉक्टरों ने मां और बच्चे दोनों की हालत ठीक बताई है. वह अस्पताल से छुट्टी लेने के बाद अपने पति के घर आ चुकी है.
पहले से ही 5 बच्चे की मां
बता दें कि सीमा हैदर को अपने पहले पति जिसका नाम गुलाम हैदर है उससे 4 बच्चे हैं. दोनों की शादी 2014 में हुई थी. हालांकि, पहला पति 2019 में पूरे परिवार को कराची में छोड़कर दुंबई चला गया था, जिसके बाद सीमा का कहना हैं कि वह पब्जी खेलने लगीं थी. गेम खेलने के दौरान उसकी बात नोएडा निवासी सचित मीणा से हुई थी.
पाकिस्तान से भाग कर आई सीमा
दोनों ने फिर 10 मार्च 2023 में नेपाल में पहली बार मुलाकात करके शादी कर ली थी. फिर वह 13 मई को पाकिस्तान से दुबई फिर नेपाल और अंत में भारत आ गई. हालांकि, दोनों को पुलिस ने 3 जुलाई 2023 में हरियाणा के बल्लभगढ़ में पकड़ लिया था. बाद में लेकिन दोनों को छोड़ दिया और सीमा ने भारतीय नागरिकता की याचिका दायर की है.
सीमा हैदर और सचिन के दूसरे बच्चे की खबर से पूरे परिवार में खुशी की लहर दिखाई दे रही है. दोनों को बधाई देने के लिए उनके घर के बाहर में भीड़ भी दिखाई दे रही है.
