दिल्ली सरकार ने सरकारी नौकरी चाहने वाले लोगों के लिए कई पदों पर भर्तियां निकाली है. वह उम्मीदवार जो कई दिनों से दिल्ली सरकार के किसी विभाग में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं. उनके लिए ये काफी सुनहरा मौका है. बता दें कि दिल्ली सरकार द्वारा DSSSB ग्रुप-B और ग्रुप-C के लिए निम्न पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन है.
कितने पदों पर निकली भर्ती
दरअसल, दिल्ली सरकार ने कुल 911 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू किया है. इसमें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर (सिविल), असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) और लीगल असिस्टेंट जैसे पदों को भरा जाएगा. आप जिसमें जाना चाहते हैं अपनी योग्यता के अनुसार उसमें फॉर्म भर दें.
निम्न पदों के निम्न योग्यता
लीगल असिस्टेंट पद- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ डिग्री, 3 वर्ष का प्रैक्टिकल अनुभव, 1 साल का किसी सरकारी विभाग में अनुभव
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)- सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री, 2 वर्ष का अनुभव, सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
जूनियर इंजीनियर (सिविल)- सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष की डिप्लोमा
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से bachelors degree, कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी
आयु
General- 18 से 35 साल
बाकि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और OBC के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है. हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह इनकी अधिकारिक नोटिफिकेशन पर ही जाकर अधिक जानकारी लें.
कैसे करें आवेदन
बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन है. आपको सबसे पहले DSSSB की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. उसके बाद आपको जिस पद के लिए आवेदन भरना है. उसकी सारी जानकारी भरें. सभी डॉक्यूमेंट को भरने और शैक्षणिक प्रमाण पत्र की स्कैनिग करने के बाद में अपलोड कर दीजिए. एक बार फार्म को पूरी तरीके से चेक कर लें उसके बाद उसका प्रिंट निकलवा लें.
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने UP में खुद को मारी गोली, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, सर्विस पिस्टल से दे दी खुद की जान
