होली को अब आने में कुछ दिन ही रह गए है. बाजारों से लेकर घर सभी में इस पर्व की तैयारी पहले ही दिखने लग जाती है. हालांकि, होली की बात की जाएं और उसमें बनाए जाने वाले पकवानों की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. होली में सभी घरों में कई सारी मिठाई बनती है. इनमें बात की जाएं सबसे ज्यादा किन मिठाईयों को बनाया जाता है. तो वह गुजिया है. गुजिया लेकिन खाने में जितनी स्वादिष्ट, उतना ही इसको बनाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. दरअसल, ज्यादातर गुजिया देखते में तो सही लगती है लेकिन जैसे ही उसे कढ़ाई में डालते हैं. वह तुरंत फट जाती है. आज हम आपके लिए लेकिन ऐसी रेसिपी लेकर आए है जिससे आपकी गुजिया कढ़ाई में बिल्कुल करारी और बिना फटे बनेगी और घरवाले आपकी जमकर तारीफ करेंगें. आइए जानते हैं कि बाजारों जैसी परफेक्ट गुजिया कैसे बना सकते हैं.
आपको गुजिया बनाते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए
सबसे पहले आपको ये ध्यान रखना है कि आपने मैदा में घी सही मात्रा में डाला है या नहीं. दरअसल, सही मात्रा में घी डालने से आपकी गुजिया को कढ़ाई में तलते समय बिल्कुल भी दरार नहीं आएगी.
जब आप गुजिया भर रहे हो तो हमेशा हल्का सा पानी या दूध लगाकर उसको दबाएं और बाद में कांटे वाली चम्मच की मदद से प्रेस कर दे. ऐसा करने से सील काफी मजबूत हो जाएगी.
कोशिश करें कि जब आप आटा गूंथ रहे हो तो उसमें घी जरूर डाला हो. साथ ही जब जब आटा गूंथा गया हो तो तुरंत भरने के लिए पूड़िया न बनाएं. कम से कम 20 मिनट उसे खुले में छोड़ दें.
कई लोग जब गुजिया में भरने वाली सामग्री को बनाते हैं. तो नमी वाली परेशानी का सामना करना पड़ता है. अगर नमी न हो तो आपकी गुजिया एकदम परफेक्ट बनेगी.
तलते समय रखें ध्यान
ये तो बात हुई गुजिया के आटे और भरने की बात. अब बात करते हैं कि तलते समय क्या करना चाहिए. दरअसल, कई लोग गुजिया को जल्दी बनाने के चक्कर में उसे हाई फ्लेम में रख देते हैं. जो कि बिल्कुल गलत है. ऐसा करने से गुजिया काफी ब्राउन हो जाती है और जब आप उसे छूते है. तो वह फट जाती है.
ऐसे में न तो आपको ज्यादा हाई न तो ज्यादा लो बल्कि मीडियम फ्लेम को रखना चाहिए. ऐसा करने से न तो गुजिया फटेगी न तो वह जलेगी. साथ ही आपको एक क्रिस्पी टेस्ट भी मिलेगा.
