तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों से पहले राज्य को CAPF की 50 कंपनियां दी गई हैं. इन 50 कंपनी का पहला बैच 10 मार्च को राज्य में पहुंच जाएगा. जिसके बाद बाकी के बैच भी राज्य में भेजे जाएंगे.
तमिलनाडु को मिली 50 CAPF कंपनी
तमिलनाडु में जल्दी ही चुनाव को लेकर ऐलान होने वाला है. जिसके लेकर तमिलनाडु में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. चुनाव से पहले गृह मंत्रालय द्वारा CAPF की 50 कंपनी दी गई हैं. मामले में जानकारी देते हुए चीफ इलेक्शन ऑफिसर अर्चना पटनायक ने बताया सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) की 50 कंपनी राज्य को दी गई हैं, जिसका पहला बैच 10 मार्च को राज्य में पहुंच जाएगा.
10 मार्च को पहुंच जाएगा पहला बैच
गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु में चुनाव को लेकर सुरक्षा को देखते हुए राज्य को CAPF की 50 कंपनी सौंपी हैं. जानकारी के मुताबिक इन सभी कंपनियों को राज्य में अलग-अलग विधानसभाओं में तैनात किया जाएगा. इसे देखते हुए राज्य में चुनाव आयोग ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इन कंपनियों का पहला बैच 10 मार्च को राज्य में पहुंच जाएगा. इस बात की जानकारी चीफ इलेक्शन ऑफिसर अर्चना पटनायक ने दी है.
अप्रैल में चुनाव की उम्मीद
अर्चना पटनायक ने मंगलवार को जारी किए गए ऑफिशियल रिलीज में बताया कि होम मिनिस्ट्री तमिलनाडु के लिए 50 कंपनियों को जल्द ही रवाना किया जाएगा. जिसके बाद मार्च में या चुनाव के ऐलान से पहले बाकी की कंपनी को भी राज्य में भेज दिया जाएगा. आपको बता दें कि तमिलनाडु और उसके पड़ोसी राज्य पुदुचेरी में अप्रैल 2026 में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद जताई जा रही है.
आयोग की टीम करेगी राज्य का दौरा
जानकारी के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम तैयारियों को देखने के लिए 25 से 27 फरवरी तक तमिलनाडु और पुदुचेरी के दौरे पर रहेगी. चुनाव के पहले निर्वाचन आयोग का राज्य में दौरा करना आम बात होती है. आपको बता दें कि पुदुचेरी विधानसभा का 5 साल का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो जाएगा. वहीं तमिलनाडु का कार्यकाल मई में ही समाप्त हो जाएगा.
