ईरान और इजरायल के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. इस तनाव के बीच सवाल उठता है कि इसका भारत के ऊपर क्या असर पड़ेगा. आपको बता दें कि भारत और ईरान के बीच व्यापारिक रिश्ते काफी अच्छे हैं. दोनों देश एक दूसरे से काफी ज्यादा व्यापार कर रहे हैं.
भारत-ईरान के बीच अच्छे व्यापारिक रिश्ते
ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ गया है. अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के ऊपर हमला किया है. जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. ईरान का कहना है कि इस लड़ाई का अंजाम वह खुद से तय करेगा. अब ऐसे में यह सवाल उठता है कि इस लड़ाई में भारत के ऊपर क्या असर पड़ेगा. भारत और ईरान के बीच में व्यापारिक रिश्ते काफी अच्छे हैं. इस युद्ध का दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
कई चीजों का व्यापार करते दोनों देश
आपको बता दें कि भारत और ईरान के बीच व्यापारिक रिश्ते सदियों पुराने हैं. दोनों देशों के बीच में काफी व्यापार होता है. ईरान भारत से कई चीजें मंगवाता है, तो वहीं भारत भी ईरान से काफी मात्रा में चीजें खरीदता है. व्यापार की इन चीजों में आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली चीजें, खाने-पीने की और रहन-सहन के साथ पहनावे की चीजें शामिल हैं.
भारत से कई चीजें खरीदता है ईरान
भारत और ईरान के बीच काफी लंबे समय से अच्छे व्यापारिक संबंध हैं. अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत ने ईरान के साथ अपने व्यापारिक रिश्तों को खत्म नहीं किया है. ईरान अपने देश की जनता के लिए भारत से दवाइयां, चावल, गेहूं, चीनी और सूती कपड़ों जैसी चीजों को खरीदता है. इसी के साथ ईरान बासमती चावल का बड़ा खरीददार रहा है. इसी के साथ भारत से चाय और ऑटो पार्ट्स और इंजीनियरिंग का सामान भी ईरान में भेजा जाता है.
ईरान से काफी कुछ खरीदता भारत
ईरान से सबसे ज्यादा खरीदी जीने वाली चीजों में कच्चा तेल सबसे ऊपर है. भारत ईरान से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता है. इसी के साथ भारत सूखे मेवे जैसे पिस्ता और खजूर, कुछ खास केमिकल्स के साथ पेट्रोकेमिकल उत्पाद और कांच के बने हुए बर्तनों को खरीदता है. आपको बता दें कि साल 1947 में हुए बंटवारे से पहले भारत और ईरान भौगोलिक रूप से काफी पास में थे, लेकिन पाकिस्तान बनने के बाद में जमीनी रास्ता कट गया. हालांकि इसके बाद भी दोनों देशों के बीच में रिश्ते बरकरार रहे हैं.
यह भी पढ़ें- कतर, बहरीन, सऊदी… सभी देशों में मिसाइलें दाग रहा ईरान, जानें खाड़ी देशों में कितने भारतीय
