बैंक में नौकरी चाहने वालों के लिए सुनहरा मौका है. दरअसल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के वैकैंसी जारी की है. यह उन लोगों के लिए अच्छा मौका है. जो सालों से बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन है.
बता दें कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने टेक्निकल और प्रोफेशनल पदों पर जॉब वैकेंसी निकाली है. इसमें 275 को पदों को भरा जाएगा. साथ ही सॉफ्टवेयर डेवलपर, साइबर सिक्योरिटी, IT ऑफिसर, क्लाउड और रिस्क मैनेजर के पदों के लिए भर्ती शुरू की गई है.
भर्ती आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु – 23 साल
उम्मीदवार की अधिकतम आयु – 40 साल होनी चाहिए.
फार्म भरने के लिए आवेदन शुल्क
SC, ST, PwBD, महिला उम्मीदवार- 175 रुपये
General और अन्य उम्मीदवार- 850 रुपये
इस तरह करें आवेदन
इसके लिए आपको सबसे पहले बैंक की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है. (centralbank.bank.in)
उसके बाद आपको SO Recruitment 2026 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
आपको पहले साइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
रजिस्ट्रेशन के बाद आपका अकाउंट लॉगिन हो जाएगा.
उसके बाद अपनी सभी दस्तावेजों और जानकारी को उसमें भरें.
अंक में फीस जमा करें
फार्म भरने के बाद उसकी छायाप्रति अवश्य निकलवा लें
योग्यता
बता दें कि निम्नलिखित पदों के निम्न डिग्री मांगी गई है. रिस्क मैनेजर के लिए आपके पास एमबीए (फाइनेंस) या सीए, कई पदों के बीटेक, बीई या एमसीए से संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री अनिवार्य है. वहीं, अनेक पदों के लिए साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड और नेटवर्क का सर्टिफिकेट अनिवार्य है. बता दें कि पद के लिए कम से कम एक साल से लेकर 8 साल का अनुभव मांगा गया है.
ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर भारत विदेश सचिव ने ईरानी दूतावास में जताया दुख, शोक पुस्तिका पर किए हस्ताक्षर
