सोशल मीडिया पर हमेशा कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहता है. ऐसे में एक और वीडियो लोगों के बीच काफी ज्यादा चर्चें में हैं. दरअसल, यह वीडियो इतना खतरनाक है कि लोगों के रौंगटे खड़े हो गए है. वायरल वीडियो हाथरस के फोरलेन हाइवे का है, जहां एक स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक पर जा रहे मां-बेटे को इतनी जोरदार टक्कर मारी की दोनों हवा में उछल गए है. इतनी खतरनाक टक्कर देख लोग काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं.
अचानक ही बदल लिया रूट
दरअसल, हाथरस का यह दिल दहला देने वाली घटना है. पूरी घटना का वीडियो पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. वायरल क्लिप में एक स्कॉर्पियों वाहन ने चलते-चलते अचानक ही अपना रूट बदल लिया. इसके कारण दूसरी तरफ बाइक पर आ रहे मां-बेटे स्कॉर्पियों की चपेट में आ गए. कार चालक ने दोनों को इतनी बुरी तरीके से रौंदा कि मां और बेटे दोनों हवा में उछल गए थे.
टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सन्न रह गए थे. हालांकि, अभी अनुमान लगाया जा रहा है कि कार चालक से गाड़ी कंट्रोल नहीं हो पाई, जिसके कारण ये हादसा हुआ.
यूजर्स ने दिया रिएक्शन- सख्त कार्रवाई
सोशल मीडिया पर लोग इस पर भर-भर के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि कार वाले की गलती की वजह से ये हादसा हुआ. तो वहीं, दूसरे यूजर ने बोला कि इस हादसे के पीछे वाले युवक को सजा होनी चाहिए. दूसरी तरफ कई लोग कमेंट सेक्शन में मां और बेटे की चिंता करते दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: रात में मक्खन खाने से सच में आती है नींद? जानें सोशल मीडिया पर वायरल ट्रिक की पूरी सच्चाई
