पंजाब से बेहद दर्दनाक मामला सामने आ रहा है. दरअसल, समाना के पास स्थित एक गांव में खेत में करंट लगने के कारण युवक की मौत हो गई. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार युवक अपने मां बाप का इकलौता बेटा था. मृत युवक का नाम कोमलप्रीत सिंह है.
चाचा के साथ खेत में मोटर चलाने गया था युवक
जानकारी के अनुसार कोमलप्रित सुबह-सुबह अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी छोड़ने के लिए गया था. वह हमेशा की तरह अपने घर से खेत में मोटर चलाने के लिए गया था. हालांकि, उसके पिता ने उसके साथ चलने की बात भी की थी लेकिन उसने मना कर दिया. इसके बाद युवक अपने चाचा के साथ खेत में पानी के लिए मोटर ऑन करने के लिए गया.
पुलिस को दी गई सूचना
जैसे ही युवक मोटर का बटन ऑन करने के लिए गया. उसको करंट लग गया. तेज करंट लगने के कारण उसकी वहीं मौके पर ही मृत्यु हो गई. लोगों से किसी तरह की मदद मिल पाती उतने में युवक की करंट से क्षण भर में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची.
माता-पिता ने कहा- करंट लगने से मौत
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिवार को सौंप दिया है. परिजनों ने कहा है कि बेटे की मौत करंट लगने के कारण हुई है. मामला मौजी कलां पुलिस क्षेत्र की है. इस हादसे से पूरे इलाके में मातम पसर गया है. लोगों का कहना हैं कि वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है. लड़के के इलावा उनका कोई और बच्चा नहीं था.
ये भी पढ़ें: मशीन बनी मौत का कारण: गर्दन फंसने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
