सोशल मीडिया पर दिल्ली और मुंबई में से कौन अच्छा है इसको लेकर हमेशा विवाद होता रहता है. दिल्ली में रहने वाले दिल्ली को अच्छा मानते हैं. तो वहीं, मुंबई में रहने वाले मुंबई को अच्छा मानते हैं. मुंबई में पूरा बॉलीवुड जगत समाया हुआ है.
दिल्ली बनाम मुबंई
हमेशा सोशल मीडिया में दिल्ली बनाम मुबंई चलता हुआ रहता है. इसी बीच एक लड़की ने इस विवाद को और बढ़ा दिया है. तो वहीं, कुछ मुबंई वालों ने अपनी हार मान ली है. दरअसल, मुंबई की एक लड़की पहली बार दिल्ली आई थी. वायरल वीडियो @aryandalal नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है.
जमकर की तारीफ
वायरल वीडियो में लड़की कहती हैं कि मैं दिल्ली पहली बार आई हूं. वह उस पूरे वीडियो में दिल्ली की तारीफ करते हुए दिखाई दे रही थी. वह कहती हैं कि दिल्ली की सड़के इतनी चौड़ी है कि उसमें मुंबई के कई इलाके आ जाएं. तो वहीं, वह यहां के खानों के भी जमकर तारीफ करती है. वीडियो में लड़की कहती हैं कि दिल्ली के एक नार्मल होटल का खाना भी मुबंई के हाई रेटेट होटल से अच्छा होता है.
दिल्ली में फ्लैट नहीं खुद के मकान
दिल्ली में लोगों का फ्लैट नहीं बल्कि अपना एक पूरा घर होता है. यहां पर एक से एक सुंदर गार्डन है. मैं पहली बार दिल्ली आकर दिल्ली की फैन हो चुकी हूं. साथ ही यहां के लोग जेब से और दिल दोनों से काफी अमीर है.
यूजर्स ने किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लोग भर-भर के रिएक्ट कर रहे हैं. कई ने कहा कि दिल्ली जैसा कोई नहीं. तो वहीं, एक ने कहा कि दिल्ली और मुंबई की लड़ाई को अब खत्म कर दो.
ये भी पढ़ें: गर्मी में ये काम करना पड़ सकता है भारी… डॉक्टर भी देते हैं चेतावनी
