गुजरात के सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 2 करोड़ रुपए का गांजा बरामद हुआ है. इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बरामद हुए पदार्थ को जब्त कर लिया गया है.
फ्लाइट से बरामद हुआ 2 करोड़ का गांजा
गुजरात के सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाइड्रोपोनिक गांजा की तस्करी को लेकर कार्रवाई की गई है. एयरपोर्ट पर लगभग 2 करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया गया है. इस बरामदगी के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने जांच को तेज कर दिया है. मामले में फिलहाल गिरफ्तारियां भी की गई हैं.
3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लगभग 2 करोड़ रुपए का हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा गया है. आपको बता दें कि एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-263) से यह पूरी बरामदगी हुई है. इस मामले में अभी तक 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. बताया जा रहा है कि एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने 20 मार्च को फ्लाइट की तलाशी शुरू की थी. इसी दौरान यह बरामदगी हुई है.
सीट के बैकरेस्ट से बरामद हुआ गांजा
बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान फ्लाइट की सीट नंबर 28A, 28B, 28E और 28F की बैकरेस्ट से ब्राउन टेप में लिपटे हुए 7 वैक्यूम-पैक पॉलीथीन पैकेट बरामद हुए. जिसके बाद अधिकारियों ने इस मामले में जांच शुरू कर दी. मामले में जांच करने पर 2 यात्रियों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान तीसरे आरोपी के शामिल होने की भूमिका भी सामने आ गई.
मारिजुआना को किया गया जब्त
आपको बता दें कि पूछताछ के दौरान दोनों यात्रियों ने इस मामले में शामिल होने की बात मानते हुए एक साथी का नाम और भी ले लिया. जिसके बाद तीसरे आरोपी को सूरत से दिल्ली जा रही फ्लाइट (IX-1264) से गिरफ्तार कर लिया गया. आपको बता दें कि जांच के दौरान बरामद किया गया पदार्थ मारिजुआना (कैनबिस) निकली है. जिसे जब्त कर लिया गया है. मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढे़ं- फरसा बाबा की मौत पर सीएम योगी का एक्शन! अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश; बोले- आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे
