राजस्थान से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर 19 मार्च के दिन टोंक के कलमंजा गांव, डिग्गी थाना क्षेत्र की मस्जिद में एक कर्मचारी को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है. यह हरकत मस्जिद के हाकिम ने ही अपने कर्मचारी संग की है.
पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा
बता दें कि मस्जिद के हाकिम ने पिनारा के कर्मचारी को बाथरूम में पेट्रोल डालकर बंद कर दिया था. इसकी वजह से वह पूरा जिंदा जल गया. गंभीर तरीके से झुलस जाने के कारण युवक को समय रहते जयपुर में रेफर कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि युवक का शरीर 80 प्रतिशत गंभीर रूप से जल गया है. स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी.
विवाद के कारण लिया इतना गंभीर फैसला
हालांकि, अपराधी इमाम मौके से फरार बताया जा रहा है. पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि कर्मचारी और इमाम के बीच में एक दिन पहले किसी बात को लेकर काफी बड़ा झगड़ा हुआ था. आरोपी का नाम आबिद अब्दुल रशीद फरार बताया जा रहा है. विवाद इतना गहरा रूप ले लेगा किसी को भी अंदाजा नहीं था.
आरोपी फरार
अगले दिन आरोपी ने बदला लेने के लिए कर्मचारी को बाथरूम में बंद कर दिया और उसके बाद में पेट्रोल डालकर कर्मचारी को जला दिया. हालांकि, पुलिस मामले की काफी गंभीरता से लेते हुए हर संभावित जगह पर आरोपी को ढूंढने के लिए छानबीन कर रही है. जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.
ये भी पढे़ं: ईद पर मथुरा में बवाल, ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या से भड़का गुस्सा, हाईवे पर आक्रोशित भीड़ ने किया पथराव
