Aligarh News: उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में एक सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकिर एक विवादित बयान दिया है. इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. मंत्री रघुराज सिंह ने कहा है कि सड़क पर नमाज पढ़ने वाले पाकिस्तान चले जाएं.
सड़क पर नमाज पढ़नी हो तो ईराक जाएं या पाकिस्तान
यूपी सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ना पूरी तरह से नाजायज है. उन्होंने कहा कि खुले में नमाज पढ़ने वाले नमाजी और अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए. मंत्री ने कहा अलीगढ़ से ही सड़क पर नमाज पढ़ने की पाबंदी शुरू हुई थी और यही इसका उल्लंघन किया गया है. उन्होंने कहा कि अगर नमाज सड़क पर पढ़नी है तो पाकिस्तान जाए या इराक जाएं या ऐसी जगह जाए जहां मुस्लिम कंट्री में ईद नहीं मनाई जा रही है. हिंदुओं के लिए इतना प्रशासन नहीं लगता जितना इन लोगों के लिए लगाया जाता है.
हिंदुस्तान में रहना है तो यहां के हिसाब से रहें
सड़क पर नमाज पढ़ना कोई मौलिक अधिकार नहीं है. हिदायत देते हुए कहा कि हिंदुस्तान में संविधान के हिसाब से रहना पड़ेगा. नमाज हो या फिर ईद हो संविधान के हिसाब से मनेगी. यह नहीं हो सकता कि आप किसी के घर और सड़क पर कब्जा कर लो. उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने इस पर संज्ञान लिया है. जो सक्षम अधिकारी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई हो. मुकदमा दर्ज होना चाहिए जिन्होंने ये किया है. मंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रार्थना धार्मिक स्थलों के भीतर होनी चाहिए, न कि आम रास्ते को रोककर.
मंत्री रघुराज सिंह अक्सर अपने सख्त और विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. इससे पहले भी उन्होंने मदरसों और बुर्के को लेकर कई बार सार्वजनिक मंचों से विवादति बयान दिए हैं.
