सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहती है, जिसे देख लोग पूरी तरीके से सोच में पड़ जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर अभी के समय में वायरल हो रहा है, जिसे देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं. जहां लोग सुकून की तालाश में गए, वहां पर थोड़ी सी असावधानी उनकी मौत के पीछे की वजह बन सकती थी.
पत्थर फेंकते ही हिलने लगा पेड़
दरअसल, वायरल वीडियो एक मामूली वीडियो की तरह ही आम लग रहा है. एक व्यक्ति ऊपर खड़ा है, वह जंगल में है. वह नीचे की तरफ देखता है. नीचे मोटी-मोटी पेड़ के जैसी दिखने वाली चीजें दिखाई देती है. हालांकि, सब कुछ बिल्कुल सही चल रहा था, लेकिन जैसे ही आदमी ने नीचे पत्थर फेंका तो वह चौंक गया. तुरंत ही कुछ हलचल दिखाई दी, जिसके बाद व्यक्ति पूरा डर गया. दरअसल, जिसे वह पेड़ समझ रहा था. वह पेड़ नहीं बल्कि अजगर सांप का झुंड़ था. एक साथ इतने सांपों का होना काफी हैरान कर देने वाला था. खासकर अजगर प्रजाति के सापों का एक साथ होना. वह सारे सांप एक दम से हिलते हैं और जल्दी से नीचे भाग जाते हैं.
यूजर्स ने दिया भर-भर के रिएक्शन
लोग इस पर भर-भर कर रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ऐसी जगहों पर जितना हो सके नहीं जाना चाहिए. वहीं, एक ने कहा कि सुकून की तालाश में गया था मौत दिख गई. हालांकि, कई लोगों का कहना हैं कि हमेशा ऐसी वीडियो AI निकलती है. ऐसे में क्या पता यह वीडियो भी AI हो. कई लोग कमेंट सेक्शन में इसका लोकेशन भी मांगते हुए दिखाई दे रहे थे.
ये भी पढ़ें: RBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 99.00 प्रतिशत अंक हासिल कर इस छात्रा ने किया टॉप
