भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को एकसाथ दो बड़ी खुशखबरी मिली है. दरअसल, उन्हें कुछ ही समय पहले कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा उपकप्तान के पद पर नियुक्त किया गया था. हाल ही में लेकिन एक और खुशखबरी रिंकू सिंह को मिली है.
आइए जानते हैं क्या है नई खुशखबरी
दरअसल, उत्तर प्रदेश की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिंकू सिंह को क्षेत्रीय खेल अधिकारी के पद के लिए चुना है. उपकप्तान के पद के साथ रिंकू सिंह के पास अब सरकारी नौकरी भी है. हालांकि, केवल रिंकू सिंह के लिए यह खबर नहीं आई है बल्कि सरकार की तरफ से 6 एथलिटों को भी सरकारी नौकरी दी जा रही है. वह लोग जो देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर देश का नाम रोशन कर चुके है. उनको सरकार ने सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया है.
इस लिस्ट में हॉकी के खिलाड़ी राजकुमार पाल, पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीन कुमार, धावक सिमरन और जेवलिन थ्रो एथलीट अजीत सिंह का नाम है.
जानें काम से लेकर रिंकू सिंह की सैलरी
दरअसल, रिंकू सिंह क्षेत्रीय खेल अधिकारी में द्वितीय श्रेणी के गैजेटेड ऑफिसर होंगे. वह राज्य में मैदानों की देखरेख और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम करेंगे. साथ ही लोगों में प्रतिभा और खेल में जुनून बढ़ाने का काम करेंगे. बात करें इनकी सैलरी को तो वह 70-90 हजार रुपये तक की होगी. पहले जो इस पद पर रह चुके हैं, उनकी सैलरी भी इतनी ही थी. बता दें कि रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के साथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल, एशिया कप, और टी20 वर्ल्ड कप जीता है. बात करें कोलकाता नाइट राइडर्स में टीम की कप्तानी की, तो वह अजिंक्य रहाणे करेंगे. वहां, रिंकू सिंह उपकप्तानी करेंगे.
ये भी पढ़ें: 17 घंटे बाद भी नहीं मिला नाले से युवक! रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
