सोशल मीडिया पर हमेशा कोई न कोई वीडियो लोगों के बीच ट्रेंड में रहता है. ऐसे में एक और वीडियो लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, वायरल वीडियो है ही ऐसा कि जो भी देख रहा है वह व्यक्ति की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है.
पल में माहौल पूरा चेंज
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति आराम से रेस्तरां में बैठ अपना खाना आने का इंतजार कर रहा था. वह आराम से वहां बैठा हुआ था, लेकिन कुछ ही पल में माहौल पूरा चेंज हो जाता है. अचानक ही एक हेल्मेट पहने हुए व्यक्ति बाहर आता है. व्यक्ति के हाथ में एक बंदूक है. हालांकि, शुरू में पूरा मामला ऐसा लगता है कि व्यक्ति उसको अपनी सारी चीजें दे देगा, लेकिन क्षण भर में माहौल पूरा जोश से भर जाता है.
यूजर्स का रिएक्शन
बता दें कि अचानक ही व्यक्ति बिल्कुल सूझबूझ से धीरे-धीरे समान देने के बहाने करीब जाता है और उस पर अचानक हमला कर देता है. वह उसको बंदूक से गोली चलाने का मौका तक नहीं देता है. साथ ही उससे बंदूक भी छीन लेता है. वीडियो के वायरल होती ही लोग व्यकित को असल जिंदगी का हीरो बता रहे हैं. तो कई लोग हास्य तरीके में कहते दिखाई दिए कि लग रहा है चोर पहली बार चोरी करने आया था.
ये भी पढ़ें: मामी से एकतरफा प्यार में मामा को उतारा मौत के घाट! वारदात को दिया एक्सीडेंट का रूप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली पोल
