जम्मू के कनाचक सेक्टर में मौजूद भारतीय सेना के ड्रोन पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई. हालांकि इस फायरिंग में ड्रोन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. पाकिस्तान की यह हरकत उकसावे भरी और बेहद गैर-जिम्मेदाराना मानी जा रही है.
भारतीय ड्रोन पर पाकिस्तान ने की फायरिंग
जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा इलाके में पाकिस्तान की तरफ से भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (RPA) पर फायरिंग की गई है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से भारतीय सेना के ड्रोन पर हमला किया गया है. फिलहाल इस फायरिंग में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक बीती रात कनाचक सेक्टर में पाकिस्तान की पोस्टों से 5 राउंड फायरिंग की गई है.
5 राउंड गोलियां दागीं
बताया जा रहा है कि बीती रात पाकिस्तान की पोस्टों से 5 राउंड फायरिंग की गई है. इनमें 4 राउंड फायरिंग पाकिस्तानी पोस्ट फेरी और 1 राउंड फायरिंग असलम पोस्ट से की गई है. जानकारी के मुताबिक भारतीय RPA अपने क्षेत्र में नियमित निगरानी कर रहा था, इसी दौरान पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई. हालांकि इस घटना में भारतीय ड्रोन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.
दोनों देशों के बीच बढ़ सकता तनाव
फायरिंग के दौरान भारतीय ड्रोन को नुकसान नहीं हुआ है और वह पूरी तरह से सुरक्षित रूप से वापस लौटा है. आपको बता दें कि यह घटना उस समय हुई है, जब पहले भी कई बार पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं होती रही हैं. पाकिस्तान की इन हरकतों के चलते देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है. पिछले साल भी दोनों देशों के बीच काफी तनाव देखने को मिला था.
पाकिस्तान की गैर-जिम्मेदाराना हरकत
भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद से तनाव बढ़ा हुआ है और पाकिस्तान की एक छोटी सी हरकत भी इसे चिंगारी दे सकती है. हालांकि पाकिस्तान को इन सभी बीतों की परवाह नहीं है. पाकिस्तान की ओर से की गई यह हरकत उकसावे भरी और बेहद गैर-जिम्मेदाराना मानी जा रही है. भारतीय सीमा के पास पाकिस्तान की गतिविधियां लगातार जारी हैं और वह सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. हाल के दिनों में LOC के पास पाकिस्तान के गुब्बारे और ड्रोन भी देखे गए हैं.
यह भी पढ़ें- फतेहपुर में मासूमियत पर हमला! केजी की छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश; स्कूल के बाथरूम में की गलत हरकत
